फिटनेस के दौर में लोग परफेक्ट फिगर पाने के लिए किसी भी ट्रेंड को अपनाने के लिए तैयार हैं. इनमें से एक लोकप्रिय ट्रेंड है एप्पल साइडर विनेगर.
एप्पल साइडर विनेगर वेट लॉस में मददगार बताया जा रहा है. इसके फायदे के साथ-साथ इसके कई साइड इफेक्ट्स भी है.
एप्पल साइडर विनेगर को ज्यादा लेने से डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है.लगातार 15 दिनों से ज्यादा खाली पेट लिया जाए तो पेट में गैस और अपच जैसी समस्याएं होंगी.
डायबिटीज के मरीजों को एप्पल साइडर विनेगर से बचना चाहिए. खाली पेट लेने से शुगर कम हो सकता है, सही मात्रा में लिया जाए तो यह शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
अगर एप्पल साइडर विनेगर को बिना पानी के लेते हैं तो इसका एसिड दांतों के इनेमल को खराब कर सकता है, जिससे दांतों का रंग पीला भी पड़ सकता है.
कुछ दवाइयों के साथ एप्पल साइडर विनेगर रिएक्शन कर सकता है. खासकर इंसुलिन, ड्यूरेटिक, या डिगोक्सिन जैसी दवाएं लेने वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे लें.
एप्पल साइडर विनेगर में बहुत ज्यादा एसिड होता है, इसे ज्यादा लेने से इसोफेगस में सिकुड़न की समस्या हो सकती है.
किडनी के मरीजों को एप्पल साइडर विनेगर नहीं लेना चाहिए. बिना डॉक्टर की सलाह इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.