आज टीवी सीरियल "अनुपमा" (Anupamaa 18 Feb 2026) में आप देखेंगे कि अंश की मदद से अनुपमा बापूजी के दोस्तों को ढूंढने की कोशिश करेगी।
माही जहां परी, ईशानी और राही-प्रेम को मिल रही तवज्जो से परेशान होगी। वहीं दूसरी ओर गौतम कहेगा कि अगर एग्जिबिशन से इन लोगों ने खूब पैसे कमा लिये तो जल्द ही हमें घर से निकाल लेंगे।
बापूजी रविंदर के पास बैठकर अपने पुराने दिनों को याद कर रो रहे होंगे। लेकिन तभी उनके दो पुराने दोस्तों की एंट्री होगी, जो साथ मिलकर 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...' गाना गाएंगे।
बापूजी और अपने दोनों दोस्तों का गाना सुनकर रविंदर को भी धीरे-धीरे होश आने लगेगा। अनुपमा सबका वीडियो बनाते हुए देख लेगी कि बेहोशी में रविंदर की उंगली हिली है। ये देखकर अनुपमा की खुशी सातवें आसमान पर होगी।
रविंदर अनुपमा के कहने पर बताएगा कि जिन बच्चों के लिए उन्होंने इतना कुछ किया, उन्हीं बच्चों ने उन्हें अलग कर दिया। रविंदर बताएंगे कि जहां वो बड़े बेटे के हिस्से गए तो वहीं उनकी पत्नी मनप्रीत छोटे बेटे के हिस्से।
मेरे छोटे बेटे ने मेरी मनप्रीत को नौकरानी बना दिया है। मेरे बेटे ने मेरे सिर पर वार किया और मुझे घर से बाहर निकाल दिया। जब मुझे होश आया तो मैं सड़क पर था। रविंदर रोते-रोते कहेंगे कि मुझे बस मेरी मनप्रीत से मिलना है।
राही, अंश, ईशानी, परी और प्रेम के साथ मिलकर एग्जिबिशन की तैयारी में लगेगी। वो कहेगी कि हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। तभी वहां पर गौतम और माही आ जाएंगे, जो कहेंगे कि तुम्हें हमारी कोई मदद की जरूरत तो नहीं है।
इस काम में बापूजी और उनके दोनों दोस्त भी उनका साथ देने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन अनुपमा कहेगी कि हम उन्हें सबक सिखाएंगे, कानून के सहारे सिखाएंगे। उनके खिलाफ सबूत जमा करके कानून की मदद लेंगे।