आज टीवी सीरियल "अनुपमा" (Anupamaa 15 Feb 2026) में आप देखेंगे कि वीडियो देखने के बाद भी वसुंधरा कीर्ति को सपोर्ट करने वाली है. इस दौरान अनुपमा बताएगी कि कैसे कपिल को टॉर्चर कर रही थी.
शो में आगे अनुपमा (Anupamaa) का पारा हाई हो जाएगा. अनुपमा कीर्ति को पूरे परिवार के सामने जलील करेगी. वहीं माही उसे साइको बताने वाली है.
कीर्ति जैसे लोगों को चप्पल से मारना चाहिए. इस दौरान अनुपमा वसुंधरा को कीर्ति का साथ न देने के लिए कहने वाली है.
पराग भी इस बार अनुपमा और कपिल (Anupamaa Kirti Twist) का साथ देगा, परिवार के सामने पराग कपिल से माफी मांगने वाला है.
टीवी सीरियल में आगे (Anupamaa Written Update) राही कीर्ति को घर से निकालने के लिए कहने वाली है. प्रेम भी कपिल को सपोर्ट करेगा.
कीर्ति दावा करेगी कि वो पुलिस के सामने झूठ बोलकर सबको जेल भेज देगी.पहली बार कीर्ति अपने ही परिवार को तेवर दिखाएगी.
सीरियल में आगे देखेंगे (Anupamaa Spoiler) कीर्ति दावा करेगी कि अगर उसने कपिल को तलाक दिया तो वो जायदाद से बेदखल हो जाएगी. ये बात सुनने के बाद वसुंधरा भी कीर्ति से मुंह मोड़ने वाली है.