टीवी सीरियल "अनुपमा" में रोजाना हो रहे हाई वोल्टेज ड्रामा ने दर्शकों को बांधे रखा है। हाल के एपिसोड में अनुज और अनुपमा की जिंदगी में बड़ा ट्विस्ट आया है।
डिंपी और टीटू की शादी में श्रुति का सच सामने आ गया है। अनुज को पता चला कि श्रुति ने ही मिस स्मिथ के साथ मिलकर अनुपमा का करियर बर्बाद किया है।
यह जानकर अनुज ने श्रुति से अपनी सगाई तोड़ दी और श्रुति ने अनुज और अनुपमा को एक होने की सलाह दी।
इस घटनाक्रम से आध्या भी टूट गई है। अब लेटेस्ट एपिसोड में अनुज अपने दिल की बात अनुपमा के सामने रखेगा।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा के सामने अपना प्यार जताएगा। शाह परिवार के सभी सदस्य अनुपमा के बारे में सोच रहे होंगे और अनुपमा किसी अनजान जगह पर फूट-फूटकर रो रही होगी।
तभी अनुज वहां पहुंच जाएगा और अनुपमा को बारिश से बचाएगा। इस दौरान अनुज, अनुपमा से अपनी पुरानी यादों को साझा करेगा और कहेगा कि वे हर बार अलग होते हैं, लेकिन किस्मत उन्हें फिर से मिला देती है।
अनुज, अनुपमा से घुटनों के बल बैठकर "आई लव यू" कहेगा, लेकिन अनुपमा उसका प्यार ठुकरा देगी और वहां से भाग जाएगी। इससे अनुज बहुत दुखी हो जाएगा।
आगे के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा भागकर अपने घर पहुंच जाएगी और देविका के गले लग जाएगी। वह देविका से बार-बार कहेगी कि यह सब उसकी वजह से हो रहा है।
देविका उसे समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन अनुपमा शांत नहीं होगी। तभी श्रुति वहां आ जाएगी और देविका वहां से चली जाएगी। श्रुति, अनुपमा से माफी मांगेगी और जोशी बेन कहकर सबके लिए माफी मांगेगी।
दूसरी तरफ अनुज खराब हालत में सड़कों पर भटकेगा। शाह परिवार में वनराज, अनुज और अनुपमा के तमाशे से खुश होकर मिठाई खाएगा, जिसे काव्या ताना देकर वहां से चली जाएगी।