टीवी शो में राही और प्रेम से होगी जो अपने नए घर में गृहस्थी का शुभआरंभ करेंगे लेकिन गौतम ने दोनों के पीछे जासूस छोड़े हुए हैं।

वहीं सेंट्रल जेल में अनुपमा को राघव की डायरी मिलेगी जिसमें उन्हे मन में छुपाए जज्बात लिखे होंगे।
उसे पता चलेगा की ये कोई जज्बात नहीं बल्कि उसकी कहानी है। ऐसे में अनुपमा फैसला लेगी की वो राघव की कहानी पर म्यूजिकल प्ले करेगी।
प्राथना जैसे ही अंश से माफी मांगने लगेगी वो उसे समझाए गा कि जुल्म करने वाला से ज्यादा सहने वाला गलत होता है।
दोनों बातचीत कर रहे होते हैं की तभी वहां गौतम पहुंच जाएगा। नाटक करते हुए गौतम राही और प्रेम से माफी मांगेगा लेकिन वो दोनों उसे बाहर निकाल देंगे।
अनुपमा को राघव से जुड़ा एक बुरा सपना आएगा। वहीं नए घर में राही और प्रेम बाथरूम में एक दूजे के साथ रोमांस करेंगे। दोनों पानी में बिघकर एक दूजे के करीब आएंगे कि तभी प्रेम को काम से फोन आएगा।
रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आगे देखने को मिलेगा की एक कैदी राघव को प्रेम और राही के घर का पता देगा।
वो उसे कहेगा की वो बेशक जा चुकी है लेकिन उसकी निशानी अब भी जिंदा है। ऐसे में आधी रात को राघव जेल से भाग जाएगा।
कोठारी हाउस में गौतम पराग के कान भरते हुए कहेगा की प्रेम शाह परिवार संग मिलकर पार्टी कर रहे हैं। वहीं ख्याति पराग को समझाएगी की मोटीबा की तबीयत खराब होती जा रही है प्लीज जाकर प्रेम को वापिस ले आएं।
सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिला की प्रेम किसी काम से शहर से बाहर जाएगा लेकिन तभी सोसाइटी की लाइट चली जाएगी। अंधेरे का फायदा उठाकर राघव राही पर हमला कर देगा। हालांकि राही चाकू से राघव का हाथ काट देगी।