राजन शाही का पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। शो में आने वाला लीप दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
फैंस जानना चाहते हैं कि अनुज और अनुपमा कैसे अलग होंगे और उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आएंगे। शो में हाल ही में एक बड़ा ट्विस्ट आया जब आध्या ने अनुज और अनुपमा के रिश्ते को स्वीकार कर लिया।
अनुज, अनुपमा से मिलने जा रहा था, लेकिन आध्या ने एक बड़ा धमाका किया। आध्या ने कहा कि वह अनु से मिल सकता है, लेकिन वह उसकी जिंदगी से चली जाएगी। यह सुनकर अनुज ने अनु के पास जाने का इरादा बदल दिया।
आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि आध्या की बात सुनकर अनुज एयरपोर्ट से वापस घर लौट रहा होता है, तभी उसका एक्सीडेंट हो जाता है।
इधर, भारत में अनुपमा का भी एक्सीडेंट हो जाता है। इसके बाद शो में लीप आ जाता है। लीप के बाद की कहानी में दिखाया जाएगा कि अनुपमा एक वृद्धाश्रम चलाती है और अनुज का इंतजार कर रही है।
हालांकि, वह खुद को काम में बिजी रखती है। अनुपमा का लुक भी काफी बदल गया है, वह सिंपल साड़ी में और बंधे हुए बालों में नजर आती है।
अनुपमा मंदिर जाती है और बाहर भक्ति गीत गा रहे लोगों के बीच बांसुरी की धुन सुनकर खो जाती है। वह बांसुरी वाला कोई और नहीं, बल्कि अनुज होता है।
अनुज भारत में है और उसकी हालत काफी खराब है। लंबे बाल, लंबी दाढ़ी और उसकी मेंटल कंडीशन ठीक नहीं है। अनुपमा से नहीं मिल पाने का गम उसकी हालत को और बिगाड़ चुका है।
इससे यह साफ है कि अनुज और अनुपमा एक ही जगह रह रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे से अनजान हैं। अब देखना होगा कि वे दोनों कैसे मिलते हैं और उनकी कहानी में आगे क्या नया मोड़ आता है।
'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड्स में अनुज और अनुपमा की जिंदगी में कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। दर्शकों को यह जानने का बेसब्री से इंतजार है कि कैसे ये दोनों अपनी जिंदगी को फिर से एक नई शुरुआत देंगे।
सीरियल के निर्माता और कलाकार दर्शकों को बांधे रखने के लिए कई रोमांचक मोड़ ला रहे हैं।