सीरियल की शुरुआत वसुंधरा से होगी जो नवरात्रि के पूजा के लिए शाह हाउस पहुंच जाएगी।

जैसे हो मोटीबा आरती गाएंगी राघव को आवाज सुन कुछ होने के साथ-साथ अपना अतीत याद आने लगेगा। आरती करते-करते वसुंधरा को बार-बार राघव दिखाई देने लगेगा।
कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि लीला राघव को भिखारी कहकर उसे भगा देती है लेकिन लीला उसे देख नहीं पाती।
वहीं राही मोटीबा के साथ वापिस कोठारी हाउस चली जाएगी क्यूंकी वो अनुपमा से नाराज है। ये देख वसुंधरा खुश होगी लेकिन अनुपमा रोने लग जाएगी।
सीरियल 'अनुपमा' के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा की मोहित प्रेम के कमरें में आकार उसके कपड़े, बेड और हर चीज को अपना हक बताएगा। इस दौरान प्राथना कमरें में आ जाएगी लेकिन मोहित उससे छुप जाएगा।
मोहित प्रेम की तस्वीर पर काला रंग कर देगा। भट्टी की वजह से प्रेम का चेहरा काला हो जाएगा ऐसे में राघव मदद का हाथ बढ़ाते हुए उसका मुंह पोंछेगा।
इस दौरान राघव और प्रेम को एक दूजे से कुछ जुड़ा-जुड़ा महसूस होता है। प्रेम को इंस्पेक्टर का कॉल आता है जिन्हे अभी तक राही के गुहनेगार का पता नहीं चल पाया है।
सीरियल 'अनुपमा' के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि राघव की वजह से मोहल्ले वाले मिलकर कृष्णकुंज की लाइट और पानी का कनेक्शन काट देंगे।
गर्मी के चलते मोटीबा की तबीयत खराब हो जाएगी। समय से ऑटो रोक कर राघव बा की जान बचाता है जिसके लिए अनुपमा और हंसमुख उसका धन्यवाद करेगा।
राजन शाही स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में राही अपनी मां की वजह से परेशान है जिसका फायदा वसुंधरा उठाना चाहेगी। हमदर्दी दिखाते हुए वसुंधरा राही के मुंह से सच निकलवाना चाहेगी लेकिन वो नहीं बताएगी।
पार्टी के बहाने मोहित प्रेम की ड्रिंक में नशे की गोली मिला देगा और ये बात जान लेगा की वो ख्याति और पराग से नफरत करता है। कहानी में आगे चलकर कुछ ऐसा होने वाला है जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं होगी।