टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों ढेर सारे ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में अनुपमा और अनुज एक दूसरे के पास होकर भी दूर हैं।
अनुज अपनी याद्दाश्त खो चुका है और अनुपमा आशा भवन में रह रही है। वहीं, वनराज अमीर आदमी बन चुका है और अपने परिवार का अच्छे से ध्यान रख रहा है।
पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि वनराज, अनुपमा के आशा भवन को बिकवाने की कोशिश करता है और केयर टेकर को एक डील भी देता है।
अब लेटेस्ट एपिसोड में आध्या और काव्या की एंट्री से नया ट्विस्ट आएगा। शो में खुलासा होगा कि आध्या मरी नहीं है।
लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा को खुद से दूर कर देता है और अनुपमा आध्या को याद करती है। तभी एक ट्विस्ट के साथ आध्या की झलक दिखाई जाती है, जो अपने मम्मी-पापा को मरा हुआ बताती है।
दूसरी तरफ किंजल, माही की बात काव्या से फोन पर करवाती है। अनुपमा, यशदीप को फोन करके आध्या के बारे में पता करने के लिए बोलती है।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि बाला अपनी जमीन बेचकर आशा भवन बचाने की बात करता है। इस दौरान अनुपमा को यशदीप से अंकुश या बरखा का नंबर मिल जाता है, जिससे वह अनुज की हालत का पूछने वाली है।
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि सागर शाह हाउस का पाइप ठीक कर रहा होता है, तभी वॉशरूम में मीनू आ जाती है और पाखी हल्ला मचा देती है।
पाखी बताती है कि सागर मीनू को नहाते हुए देख रहा था। यह सुनते ही वनराज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और सागर को मारने लगता है।
तब अनुपमा बीच में आकर सागर को बचाती है और वनराज को शांत करवाती है। मोहल्ले वाले भी शाह परिवार के खिलाफ बोलते हैं।
इस मौके पर पाखी और तोषू मिलकर अनुपमा को कोसते हैं। मीनू आगे आती है और सागर का साथ देती है, लेकिन वनराज बात का बतंगड़ बनाता है।