Anupama 29 May Twist: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी बेदाग कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है.
अपकमिंग एपिसोड में, आप देखेंगे कि कैसे अनु यशदीप के साथ अपनी पार्टनरशिप तोड़ देती है, क्योंकि वह कहती है कि जब कोई भरोसा नहीं है, तो ऐसे पार्टनरशिप का क्या मतलब है.
वह यशदीप से यह भी वादा करती है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह असली अपराधी को पकड़ेगी, उसे सजा देगी और यह सुनिश्चित करेगी कि स्पाइस एंड चटनी एक बार फिर से शुरू हो और लोग इसपर भरोसा करें.
अनुपमा का एपिसोड अनु (रूपाली गांगुली) के स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट में पहुंचने से शुरू होता है. वहां वह देखती है कि कैसे स्वास्थ्य विभाग रेस्टोरेंट में सब कुछ नष्ट कर रहा है.
अनुज और अनु उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि वह ऐसा बिल्कुल भी न करें, लेकिन ऑफिसर नहीं सुनते.
अनु की मास्टर शेफ ट्रॉफी भी छीन ली गई है और उनके नाम से ‘सुपरस्टार मास्टर शेफ’ का खिताब भी छीन लिया गया है. रेस्टोरेंट के आसपास जमा भीड़ पथराव करने लगती है, जिससे अनु और बीजू घायल हो जाते हैं.
यशदीप अनु को बताता है कि वह रिश्तों को संभालने के लिए ही सिर्फ बेस्ट है. वह प्रोफेशनल लाइफ के लिए नहीं बनी है.
वह अनु पर चिल्लाता है कि वह जाकर अपने रिश्तों को संभाले क्योंकि बिजनेस उसके बस की बात नहीं है. अनुपमा, ये सारा ड्रामा सह नहीं पाती है और बेहोश हो जाती है.
अनुज उसे अस्पताल ले जाता है. होश में आने पर, अनु तोशू के घर जाती है और उसपर, यशदीप और बीजी के जीवन को बर्बाद करने के लिए चिल्लाती है.
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, अनु यशदीप के घर जाती है और अपनी पार्टनरशिप कैंसिल करने के लिए कहती है. वह यह भी कहती है कि वह असली अपराधी को पकड़ने और यह सुनिश्चित करने का वादा करती है कि स्पाइस एंड चटनी फिर से शुरू हो सके.
अब अनुपमा अपने मजबूत इरादों में कबतक कामयाब हो पाएगी, ये तो आपने वाले एपिसोड में ही देखने को मिलेगा. इधर टीआरपी चार्ट में सीरियल अपनी टॉप पॉजिशन बरकरार रखे हुए है.