टीवी सिअल अनुपमा में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अनुपमा पिछले एक महीने से अपने बेटे समर की मौत का बदला लेने की कोशिश में थी।
आखिरकार शाह और कपाड़िया परिवार को बेटे के कातिल को सजा दिलवाने में सफलता मिली। अब अनुपमा परिवार के साथ नए तरीके से जिंदगी जीना शुरू करना चाहती है।
लेकिन अब अनुपमा की जिंदगी में उसकी नई सास मालती देवी अपनी ही बहू की जिंदगी बर्बाद करना चाहती है।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जायेगा कि अनुपमा बेटे समर को इन्साफ दिलवाने के बाद अपनी बेटी छोटी अनु से वादा करती है कि अब सारा समय उसका है।
साथ ही अनुज से माफ़ी भी मानती है। इस बीच अनुपमा के पास बापूजी का मैसेज आता है। बापूजी चाहते हैं कि अनुपमा घर आ कर उनके मुद्दे फिर से सुलझाये।
लेकिन इस बार अनुपमा अपने हंसते-खेलते परिवार को देख साफ़ मना कर देती है। लेकिन मालती देवी को कुछ और दिखता है।
ऐसे में अनुज अनुपमा को सरप्राइज देने की कोशिश करता है और उसके लिए खाना बनाता है। लेकिन मालती देवी बेटे का ये व्यवहार अच्छा नहीं लगता। उन्हें लगता है कि अनुज सिर्फ अनुपमा के आगे पीछे घूमता है।
उसके लिए खाना बनाता है जबकि वो खुद आराम से सो रही है। अब ऐसे में मालती देवी बहू और बेटे की जिंदगी में दरार डालने की कोशिश करेंगी।
मालती देवी अनुपमा को बुरा बनाने और अनुज से उससे दूर करने के लिए पाखी का सहारा लेंगी। पाखी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर परेशान है। ऐसे में वो अपनी माँ अनुपमा से नाराज हो कर बहुत कुछ कह देगी।
लेकिन मालती ये सब सुन कर इसी गुस्से का फायदा उठाएगी और अनुज को अनुपमा से दूर करेगी। अब नए एपिसोड में सास और बहू की जंग देखने का इंतजार हो रहा है।