सीरियल 'अनुपमा' की रेटिंग लगातार गिर रही है। ऐसे में अनुपमा के मेकर्स कहानी को सुधारने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।
अब ये तो हर कोई जानता है कि सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में लेबा लीप आने वाला है। लीप आने से पहले सीरियल 'अनुपमा' की कहानी को तेजी से बदला जा रहा है।
सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अब तक आपने देखा, अनुपमा को पता चलता है कि शाह हाउस के किचेन में गैस खुली रह गई है। अनुपमा ये बात बताने के लिए काव्या को फोन करती है।
हालांकि काव्या को फोन पर कुछ समझ नहीं आता है। ऐसे में सही समय पर आकर अनुपमा काव्या की जान बचाती है।
इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अनुपमा एक और नई आफत का सामना करने वाली है। सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, जल्द ही मालती अनुज को अपनी तरफ कर लेगी।
अनुज अनुपमा की बातें सुनना बंद कर देगा। इसी बीच अनुज अनुपमा को अमेरिका घूमने जाने के लिए कहेगा।
अनुपमा ये बात जानकर काफी खुश हो जाएगी। अनुपमा अपने परिवार के साथ अमेरिका जाएगी। अमेरिका में अनुपमा के साथ कुछ ऐसा होगा कि वो वापस घर ही नहीं जा पाएगी।
अनुज और छोटी अनु अकेले घर लौटेंगे। ऐसे में मालती अनुज के घर पर राज करना शुरू कर देगी।
मालती बरखा और पाखी को अपने इशारों पर नचाएगी। मालती फैसला करेगी कि वो अपने बेटे की दूसरी शादी करवाएगी।
अनुपमा के जाते ही मालती और लड़की अनुज के घर ले आएगी। जल्द ही अनुज इस औरत के साथ शादी कर लेगा। इसके साथ ही अनुपमा को एक और सोतन मिल जाएगी।
दूसरी तरफ अनुपमा अमेरिका में अपनी नई जिंदगी शुरू करेगी। अनुपमा अमेरिका में वेटरगिरी करके अपना पेट पालने वाली है।
अनुपमा को अमेरिका में अपने परिवार की बहुत याद आएगी। हालांकि अनुपमा चाहकर भी अपने परिवार के पास नहीं जा पाएगी।