टीवी सीरियल अनुपमा में ड्रामा का जबरदस्त दौर चल रहा है। अनुपमा को श्रुति की सच्चाई का पता चल चुका है और उसने श्रुति को चेतावनी भी दी है।
अब अनुज को भी श्रुति की काली करतूतों का भान हो गया है। पिछले एपिसोड में, अनुज को पता चलता है कि श्रुति ने ही मिस स्मिथ के साथ मिलकर अनुपमा का करियर बर्बाद किया और यशदीप का रेस्टोरेंट बंद करवा दिया।
ये जानकर अनुज, श्रुति से रिश्ता तोड़ देता है। लेकिन श्रुति, सबके सामने अनुपमा से ये उगलवा लेती है कि वह अनुज से प्यार करती है। अब आने वाले एपिसोड में नया ड्रामा देखने को मिलेगा।
आने वाले एपिसोड में, श्रुति अपनी सारी गलतियाँ मान लेती है और अनुपमा भी स्वीकार करती है कि वह अनुज से प्यार करती है। इस पर श्रुति कहती है कि अगर अनुपमा यह सच पहले बता देती, तो वह पहले ही उनके बीच से हट जाती।
श्रुति अनुज और अनुपमा को एक होने की सलाह देती है और कहती है कि अब उन्हें शादी करके मान की कहानी पूरी करनी चाहिए। श्रुति, आध्या को भी समझाती है कि उसे अपनी मां से रिश्ता ठीक करना चाहिए और फिर वह वहां से चली जाती है।
इस मौके पर वनराज आगे आकर अनुपमा पर श्रुति और अनुज का रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाता है। इसमें तोषू और पाखी भी अपने पिता का साथ देते हैं। दूसरी तरफ, श्रुति खुद को होटल के कमरे में बंद कर लेती है।
सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अनुपमा शाह हाउस से रोते हुए चली जाती है और अनुज श्रुति को कमरे से बाहर निकालने की कोशिश करता है।
तभी आध्या आकर अनुज को सुनाती है और इस स्थिति का सारा आरोप अनुपमा पर लगाती है। ऐसे में अनुज उसे डांटकर भेज देता है।
इन सबके बीच, श्रुति दरवाजा खोल देती है और अनुज से माफी मांगती है। श्रुति अनुज से कहती है कि अब उन्हें महान बनने की कोशिश छोड़कर फिर से शादी कर लेनी चाहिए।
वह कहती है कि उसने ही अनुज से प्यार किया, जबकि अनुज ने हमेशा उसे दोस्त माना। अब वह उसे अपने प्यार से आजाद करती है। यह सुनकर अनुज भी इमोशनल हो जाता है।
अनुपमा के इस एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि कैसे पात्रों के रिश्तों में बदलाव आ रहे हैं और अनुज को एक बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। क्या अनुज और अनुपमा एक होंगे? यह जानने के लिए देखना न भूलें अगले एपिसोड।