Anupama Latest Episode: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है।
अनुपमा के बनाए खाने में कोकरॉच निकल जाने के बाद स्पाइस एंड चटनी खतरे में पड़ गया है। शो में अनुपमा की हालत खराब है और हर कोई उसे इस गलती के लिए कोस रहा है।
इतना ही नहीं, यशदीप ने अनुपमा से पूरी तरह किनारा कर लिया है और अनुज जगह जगह अनुपमा की तलाश में भटक रहा है।
अपकमिंग एपिसोड में वनराज का गुस्सा अनुपमा पर फटेगा और लोगों के तानों के बीच अनुपमा की ऐसी हालत पर श्रुति-आध्या काफी खुश होंगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।
टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि रेस्टोरेंट में हुआ तमाशे के बाद से ही अनुपमा गायब है और किंजल-अनुज उसे तलाश करने में लगे हुए हैं।
इस दौरान किंजल काव्या और डिंपी से अनुपमा के बारे में बात करती है। दूसरी तरफ अनुज अनुपमा को ढूंढकर घर ले आता है और अनुपमा को देखकर श्रुति घर से बाहर चली जाती है।
इस दौरान वह दो ताने भी अनुज को दे देती है। हालांकि, अनुज सब कुछ इग्नोर करके अनुपमा को रूम तक लेकर जाता है और उसका ध्यान रखता है।
अगले दिन के अखबार में अनुपमा की खबर छपि होती है, जिस वजह से सब हैरान रह जाते हैं। शाह हाउस में भी अनुपमा के रेस्टोरेंट में हुए हंगामे के बारे में पता चल जाता है और वनराज का बोलना शुरू हो जाता है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा अनुज के घर में हॉल में लगे टीवी में देख लेती है कि उसके खिलाफ खबरें चल रही होती हैं। हर कोई अनुपाम की बेइज्जती करता है और ये सब वो बर्दाश्त नहीं कर पाती।
तभी अनुपमा के फोन पर वनराज का फोन आ जाता है और वह उसे खूब खरी खोटी सुनाता है, जिससे अनुपमा सदमें में चली जाती है और जोर जोर से चिल्लाने लगती है। इतना ही नहीं, वह अपना कमरा बंद करके खूब रोती है।
इस दौरान अनुज को आध्या बोलती है कि आपको अभी भी उनकी ही चिंता है। तभी अनुज को फोन पर पता चलता है कि यशदीप का रेस्टोरेंट बंद रह हो रहा है।
ये सुनकर अनुपमा रेस्टोरेंट की तरफ भागती है। सड़क पर अनुपमा के पीछे अनुज भी भागता है। रेस्टोरेंट में मास्ट शेफ के जज अनुपमा की ट्रॉफी लेकर चले जाते हैं।