टीवी सीरियल अनुपमा में डिंपी और टीटू की शादी में हर रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शादी की हर रस्म में अनुपमा, अनुज और वनराज के साथ कुछ न कुछ होता ही रहता है।
पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा को श्रुति का काला सच पता चल गया है। अनुपमा को मालूम हुआ कि श्रुति ने ही फूड क्रिटिक को अनुपमा के खाने में कॉकरोच की बात फैलाने के लिए कहा था।
श्रुति का हाथ रेस्टोरेंट बंद करवाने में सबसे बड़ा है। वह राहुल और गुलाटी के बाद तीसरी इंसान है, जो इस सारे तमाशे के पीछे है। आइए जानते हैं कि अगले एपिसोड में क्या नया होने वाला है।
टीवी सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ट्रुथ एंड डेयर गेम के दौरान अनुपमा श्रुति से सवाल पूछने ही वाली होती है, लेकिन श्रुति अपना नाटक शुरू कर देती है और अनुज को लेकर वहां से चली जाती है।
सब डर जाते हैं, लेकिन अनुपमा श्रुति को फोन करके कहती है कि वह अभी कुछ नहीं करेगी। अगले दिन, बा डिंपी की मामेरा की रस्म का जिक्र करती है और अनुपमा कहती है कि वह यह रस्म पूरा करवाएगी।
अनुपमा ढोल-नगाड़ों के साथ अपने भाई भावेश को डिंपी के मामा के रूप में लाती है और रस्म शुरू होती है।
अनुज भी वहां आ जाता है और अनुपमा उसकी बाहों में गिर जाती है। इस दौरान वनराज अनुपमा को ताना मारता है कि वह हमेशा अनुज और श्रुति के बीच आ ही जाती है।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अनुज से रेस्टोरेंट के बारे में बात करती है, लेकिन तभी श्रुति वहां आ जाती है और डर जाती है। मामेरा की रस्म अच्छे से पूरी हो जाती है।
बाद में अनुपमा और यशदीप किचन में बात कर रहे होते हैं और यशदीप को शक हो जाता है कि अनुपमा कुछ छुपा रही है। यशदीप कहता है कि उसने मिस स्मिथ को श्रुति के साथ देखा था। यह सुनकर अनुपमा हैरान रह जाती है।
यह सब बातें अनुज सुन रहा होता है, लेकिन आध्या उसे वहां से ले जाती है। अनुज फिर वापस आता है और अनुपमा और यशदीप की बातों को सुनता है। इस दौरान अनुज को पता चल जाता है कि श्रुति मिस स्मिथ के साथ मिली हुई है।