सीरियल 'अनुपमा' की कहानी समर की मौत के बाद उलझकर रह गई है। अनुज अनुपमा और वनराज ने समर को इंसाफ दिलाने की ठान ली है।
हालांकि किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर है। सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अब तक आपने देखा, अनिपमा समर को इंसाफ दिलाने के लिए सबूत जमा करती है।
हालांकि अनुपमा सही समय पर सबूत लेकर कोर्ट नहीं पहुंच पाती है। अनुज कोर्ट में अकेला गवाही देता है। परिवार की लापरवाही अनुपमा पर भारी पड़ने वाली है।
सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुज और अनुपमा कोर्ट केस हार जाएंगे। ये बात जानकर अनुपमा रोना शुरू कर देगी।
अनुज बताएगा कि सबूत की कमी के चलते कोर्ट ने सोनू को जाने दिया है। अनुपमा फैसला करेगी कि वो हार नहीं मानेगी। इसी बीच सोनू का बाप पूरे शहर में जीत का जश्न मनाएगा।
सोनू का बाप मिटाई का डिब्बा लेकर अनुपमा के घर पहुंच जाएगा। यहां पर सोनू का बाप शाह परिवार के लोगों को खूब जलील करेगा।
इतना ही नहीं सोनू का बाप वनराज को देसी घी की मिठाई भी खिलाएगा। वनराज ऐलान करेगा कि जल्द ही वो भी सोनू के बाप को मिठाई खिलाएगा।
इसी बीच अनुपमा को पता चलेगा कि तोषु और किंजल देश छोड़ने वाले हैं। अनुपमा किंजल और तोषु की अच्छे से क्लास लगाएगी।
सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में मालती भी अपना रंग दिखएगी। ऐसे में बरखा मालती को खूब जलील कहेगी। बरखा दावा करेगी कि मालती एक आर्टिस्ट है।
ऐसे में उसे केवल बच्चों को अपने इशारों पर नचाना चाहिए अनुज को नहीं...। बरखा की तीखी बातें मालती को चुभ जाएंगी। मालती अनुपमा के साथ साथ बरखा का भी पत्ता साफ करने का प्लान बनाएगी।
दूसरी तरफ अनुपमा सबूत जमा करने के लिए सोनू के पास चली जाएगी। यहां पर सोनू अनुपमा को बंदूक तान देगा। अनुपमा को बचाने के चक्कर में इस बार अनुज की जान जाने वाली है।