टीवी सीरियल अनुपमा में समर की मौत के बाद उसे इंसाफ दिलाने की जंग लड़ी जा रही है। अनुपमा ने खुद को संभालते हुए बेटे के कातिल सोनू को सजा दिलवाने की ठान ली है।
इस लड़ाई में पाखी, अधिक, तोषु, किंजल समेत घरवाले पीछे हट गये हैं। लेकिन अनुज, देविका और अंकुर, अनुपमा के साथ मिल कर समर के लिए लड़ रहे हैं।
पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि देविका एक प्लान बना कर सोनू के दोस्त और उसी कैफे के मालिक विनय से सबूत निकलवाने की प्लानिंग करते हैं।
कैमरे पर रिकॉर्डिंग भी चल रही होती है। लेकिन जैसे ही अनुपमा अपने बेटे समर की मौत के बारे में बुरा सुनती है वो होश खो बैठती है और विनय को पीटने लगती है।
अनुपमा के इस रवैये से देविका का प्लान बिगड़ जाता है। दूसरी तरफ सुरेश राठोर की धमकी से डर कर तोषु और किंजल यूके के लिए रवाना हो गये हैं।
आने वाले एपिसोड में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा कोर्ट में पहली सुनवाई में केस हार जाएगी। अगली सुनवाई के लिए सबूत जुटाने के लिए नए किरदार की एंट्री की खबर है।
ऐसी रिपोर्ट है कि एक्टर कुंवर अमर सिंह इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं जो अनुपमा को उनकी बेटे की मौत का न्याय दिलवाएंगे।
ऐसी भी खबरें हैं कि मालती देवी अपने बेटे अनुज को समर केस में शामिल नहीं होने देना चाहती। वहीं देविका भी उन्हें फटकार लगा देती है।
ऐसे में खबरें हैं कि अब मालती देवी चाल चलेगी और अनुपमा-देविका की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश करेगी। अब नए एपिसोड का इंतजार हो रहा है।