टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों टीटू और डिंपी की शादी की रस्में चल रही हैं, जिससे कहानी में नए मोड़ और दिलचस्प घटनाएं जुड़ रही हैं।
पिछले एपिसोड में श्रुति की भारत वापसी और उसकी हरकतें दर्शकों को काफी चौंका गईं। आइए जानते हैं आने वाले एपिसोड में क्या खास होगा।
बीते एपिसोड में श्रुति की वापसी ने शाह हाउस में तहलका मचा दिया। उसने अनुपमा के सामने अनुज को गले लगाया और हल्दी लगाई, जिससे अनुपमा और शाह परिवार के सदस्यों को असहज कर दिया।
वहीं, फूड क्रिटिक के जरिए यह खुलासा हुआ कि अनुपमा की बर्बादी में श्रुति का भी हाथ था। अनुज को भी श्रुति पर शक होता है, लेकिन वह फिलहाल चुप्पी साधे हुए है।
आने वाले एपिसोड में नया ड्रामा देखने को मिलेगा जब वनराज टीटू के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने निकलता है और देविका उसका पीछा करती है।
इस बीच, श्रुति को बार-बार मिस स्मिथ के फोन आ रहे हैं, जिससे अनुज को उस पर और भी शक होता है। अनुज शाह हाउस जाने की बात करता है, जिस पर श्रुति सवाल करती है, लेकिन अनुज उसे नजरअंदाज कर देता है।
दूसरी ओर, अनुपमा सामान लेने जाती है और गलती से अनुज की कार में बैठ जाती है। अनुज उसे बात करने की कोशिश करता है, लेकिन बा के आ जाने पर अनुपमा तुरंत चली जाती है।
इस दौरान, शाह हाउस में आध्या सबके साथ समय बिताती है, जिससे माहौल थोड़ा हल्का होता है।
'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को कई नए मोड़ और ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। श्रुति की साजिश और अनुज-अनुपमा के बीच बढ़ती दूरियों से कहानी में नया रोमांच जुड़ रहा है।
टीटू और डिंपी की शादी की रस्में भी दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो रही हैं। देखते रहिए 'अनुपमा' और जानिए कि कैसे यह कहानी आगे बढ़ती है और क्या श्रुति की साजिशें सफल होंगी या अनुपमा और अनुज फिर से एक हो जाएंगे।