Anupama 24 January 2026: मिनटों में रजनी को उसकी औकात दिखाएगी प्रेरणा

टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि भारती अनुपमा और जस्सी से मिलने जाएगी. यहां पर भारती अनुपमा को ही गलत बताने वाली है. भारती की बातें सुनकर जस्सी और अनुपमा को सदमा लग जाएगा.
जस्सी भारती को बताएगी कि रजनी कितनी बेकार इंसान है. हालांकि भारती जस्सी की एक भी बात नहीं सुनने वाली है. भारती बार बार अनुपमा को ही पीछे हटने के लिए कहेगी.
अनुपमा रजनी को जेल नहीं भिजवा पाएगी. ऐसे में रजनी अनुपमा को चैलेंज करने वाली है. रजनी कहेगी कि अनुपमा उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी.
प्रेरणा दावा करेगी कि मां रजनी एक घटिया इंसान है जो पैसे के लिए कुछ भी कर सकती है. प्रेरणा कहेगी कि काश अनुपमा उसकी मां होती.
प्रेरणा दावा करेगी कि उसकी मां एक डायन है. ये बात सुनकर रजनी खूब आंसू बहाने वाली है. रजनी फैसला करेगी कि इस बात के लिए वो अनुपमा से बदला लेगी.
रजनी अपनी बेटी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल पाएगी. वहीं प्रेरणा एक बार फिर से अपनी मां को छोड़कर जाने का ऐलान करेगी. प्रेरणा की बातें सुनकर रजनी को तगड़ा सदमा लगेगा.
वसुंधरा दावा करेगी कि राही और माही को मिलकर अनुपमा को रोकना होगा ताकि उसका घर नीलाम न ह. ऐसे में राही और माही एक नए मिशन पर निकल जाएंगी.
राही और माही के मना करने के बाद भी अनुपमा नहीं मानेगी. अनुपमा जल्द ही चॉल को तोड़ने का ऑर्डर रुकवा देगी. ऐसा होते ही पराग का घर नीलाम हो जाएगा.
अनुपमा की वजह से एक साथ पराग और रजनी दोनों ही बर्बाद होने वाले हैं. रजनी की अनुपमा की वजह से बहुत बदनामी होगी. ऐसे में रजनी का रातों रात पॉलिटिकल करियर तबाह हो जाएगा.