स्टार प्लस का लोकप्रिय शो 'अनुपमा' इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ पर है। पिछले एपिसोड में हमने देखा कि अधिक, पाखी को चेतावनी देता है कि वो अपनी बेटी ईशानी की कस्टडी अपने पास लेगा।
इसके बाद वह शाह हाउस से जाते-जाते अनुज और अनुपमा को फिर साथ आने की सलाह देता है, जिस पर परिवार के कई लोग अपनी सहमति जताते हैं। इस सलाह के बाद कहानी और भी रोमांचक मोड़ लेने वाली है।
शुक्रवार के एपिसोड की शुरुआत अनुज और देविका के बीच बातचीत से होगी। देविका, अधिक की बातों से सहमत होते हुए अनुज को समझाने की कोशिश करेगी कि उसे और अनुपमा को फिर से एक होना चाहिए।
हालांकि, अनुज बिना कुछ कहे वहां से चला जाएगा, जिससे देविका को उसकी चुप्पी का कारण समझ नहीं आएगा।
अनुपमा को ऐंड मौके पर कोई केटरिंग वाला न मिलने पर फंक्शन का खाना खुद बनाना पड़ेगा। अमेरिका के रेस्टोरेंट में हुए तमाशे और अपने खाने की बदनामी को याद करते हुए, अनुपमा खुद को समझाएगी कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं थी और वह हिम्मत करके खाना बनाना शुरू कर देगी।
बा और बापूजी घर से जाने की तैयारी करेंगे। जब डिम्पी उनसे पूछेगी, तो वे बहाने बना देंगे, लेकिन डिम्पी को कुछ शक हो जाएगा। डिम्पी बा से अपना हल्दी वाला दुपट्टा लेगी और उसकी तारीफ करेगी, जिससे बा खुश हो जाएंगी।
अनुपमा फंक्शन के लिए तैयार होकर आएगी, लेकिन अपनी साड़ी की प्लेट्स को ठीक करने में परेशान होगी। अनुज आकर उसकी मदद करेगा और उसे गजरे देगा।
जब अनुपमा फंक्शन में आएगी तो गजरे को देखकर अनुज खुश हो जाएगा और उसे लगेगा कि अनुपमा भी उसकी ओर बढ़ रही है।
घर के बच्चे बड़ों के झगड़ों से उदास होंगे। बा और बापूजी बच्चों को मनाने आएंगे और फोटोज क्लिक करवाएंगे। फंक्शन शुरू होगा और सभी लोग बा-बापूजी से डिम्पी और टीटू की नजर उतारने के लिए कहेंगे। पहले तो वे मना करेंगे, लेकिन बच्चों की खुशी के लिए मान जाएंगे।
वह पाखी को भी बुलाएगा और उसे भी बापूजी के हाथ से मिठाई खिलवाएगा। इस दौरान वनराज की आंखें नम हो जाएंगी और वह उनसे बात करने की कोशिश करेगा, लेकिन कुछ कह नहीं पाएगा।
बच्चे बा-बापूजी से मिठाई खाने की जिद करेंगे, लेकिन वे घबराए हुए होंगे। ऐसे में वनराज आगे आएगा और बापूजी का हाथ पकड़कर बच्चों को मिठाई खिलाएगा।