सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब हंगामा न होता हो। सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में रोजाना किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई चलती ही रहती है।
सीरियल 'अनुपमा' में अब तक आपने देखा, यशदीप के साथ अच्छा समय बिताती है। इस दौरान किंजल अनुपमा से टकरा जाती है।
अनुपमा को देखकर किंजल रोना शुरू कर देती है। अनुपमा भी अपने परिवार के लोगों को देखकर इमोशनल हो जाती है। वहीं यशदीप अनुपमा के परिवार के बारे में जानने की कोशिश करता है।
वनराज साए की तरह डिंपल और टीटू का पीछा करता है। हालांकि वनराज को बेवकूफ बनाकर डिंपल और टीटू खूब रोमांस करते हैं।
इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में एक और नया ट्विस्ट आने वाला है।
सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, वनराज को इस बात का डर सताने लगेगा कि अनुपमा को कुछ हो गया है। अनुज इस डर के साए में जीना शुरू कर देगा।
ऐसे में अनुज अनुपमा की लोकेशन जानने के लिए देविका को फोन करेगा। देविका अनुज को बताएगी कि अनुपमा कहां पर है।
दूसरी तरफ अनुपमा रात को किचेन में खाना बनाएगी। खाना बनाते समय किचेन में आग लग जाएगी। आग लगते ही अनुपमा पूरे स्टाफ को भगा देगी।
अनुपमा मदद के लिए यशदीप को फोन करेगी। आग बढ़ते ही अनुपमा बेहोश हो जाएगी। ऐसे में यशदीप अपनी जान पर खेलकर अनुपमा को अस्पताल लेकर जाएगा।
अनुपमा के ठीक होते ही अनुज उसके पास पहुंच जाएगा। अनुज को देखकर अनुपमा के सारे घाव हरे हो जाएंगे।
यशदीप समझ नहीं पाएगा कि अनुज और अनुपमा एक दूसरे को कैसे जानते हैं। अनुज से मिलने के बाद अनुपमा का दिल टूट जाएगा।
अनुज अनुपमा को बताएगा कि वो श्रुति के साथ शादी करने वाला है और अब उनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो चुका है। जिसके बाद अनुपमा एक बार फिर से इंडिया वापस आने की कोशिश करेगी।