सीरियल 'अनुपमा' में इस समय खूब घमासान देखने को मिल रहा है। अनुपमा चारों तरफ लोगों के होने के बाद भी अकेली पड़ गई है।
अनुपमा को दिखाई नहीं दे रहा है कि यशदीप अब भी उसके पीछे ही खड़ा है। सीरियल 'अनुपमा' में अब तक आपने देखा, अनुपमा जन्मदिन की पार्टी के बाद श्रुति अनुपमा के पास पहुंच जाती है।
यहां पर श्रुति अनुपमा को अपनी शादी का कार्ड थमाती है। अनुज की शादी के बारे में जानकर अनुपमा चौंक जाती है। यशदीप अनुपमा के दर्द में उसका साथ देने की कोशिश करता है।
अनुपमा यशदीप को अकेले रहने के लिए कहेगा। अनुपमा गुस्से में जमकर डांस करेगी। इसी बीच अनुज अनुपमा के पास मिलने पहुंच जाता है।
अनुज बताता है कि किस वजह से उसने श्रुति के साथ शादी करने के लिए हां बोली है। तोषु भी अपने घर लौटने से इनकार कर देता है। इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में एक और बवाल होने वाला है।
सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुज दूसरी शादी करने के लिए अनुपमा से माफी मांगेगा।
अनुपमा अनुज को बताएगी कि वो अपनी लव स्टोरी को कब का भुला चुकी है। इसी बीच यशदीप को पता चलेगा कि वो पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।
यशदीप को अपना रेस्टोरेंट बेचना पड़ जाएगा। हालांकि यशदीप अनुपमा से ये बात छिपाने वाला है। अनुपमा सच से अनजान होकर होली की तैयारी करने वाली है।
अनुपमा यशदीप को होली के आइडिया देगी। दूसरी तरफ वनराज शाह परिवार को अमेरिका बुलाने की तैयारी करेगा।
तोषु को पुलिस पकड़ लेगी। चोरी के इल्जाम में तोषु जेल चला जाएगा। अनुपमा भी इस बार तोषु का साथ देने से इनकार कर देगी। वहीं वनराज अनुपमा की आड़ में अनुज को ब्लैकमेल करेगा।
किंजल भी इंडिया वापस जाने की जिद पकड़ लेगी। जल्द ही वनराज को अपने पूरे परिवार के साथ इंडिया जाना पड़ जाएगा।