रजनी को लगेगा 440 वॉट का झटका, इस दुश्मन से अनुपमा मिलाएगी हाथ...

टीवी सीरियल में आप देखेंगे कि अनुपमा रजनीसे सवाल करेगी कि उसने अपनी सहेली को क्यों धोखा दिया. रजनी दावा करेगी कि वो बचपन से अनुपमा से जलती है.
रजनी बातों ही बातों में अनुपमा को बताएगी कि वो शादी के बाद कितना परेशान थी. रजनी बताएगी कि कैसे उसने अपने पति की जान लेकर सत्ता हासिल की है.
रजनी अनुपमा को अपने घर से बाहर निकाल देगी. जिसके बाद पराग अनुपमा से मिलने जाएगा. पराग अनुपमा को बताएगा कि इस पूरे खेल में उसका कोई हाथ नहीं है और उसे भी बेवकूफ बनाया गया है.
अनुपमा थाने में जाकर बैठ जाएगी. अनुपमा फैसला करेगी कि वो रजनी को जेल भेजकर रहेगी. हालांकि रजनी का नाम सुनकर पुलिसवालों की भी हालत खराब होने वाली है.
थाने में रजनी अनुपमा को दमकी देने पहुंच जाएगी. रजनी दावा करेगी कि अनुपमा उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती. रजनी पहले अनुपमा से सबूत मांगने वाली है. ऐसे में पुलिस भी चुप होकर बैठ जाएगी.
अनुपमा को हराने के लिए रजनी गलत तरीके से अपनी पावर का इस्तेमाल करने वाली है. रजनी अनुपमा का जीना हराम कर देगी. वहीं अनुपमा भी चॉलवालों के साथ मिलकर रजनी के पीछे पड़ जाएगी.
चॉल के लोग पहले को अनुपमा पर बहुत गुस्सा होने वाले हैं, लोग अनुपमा को चॉल से जाने के लिए कह देंगे. हालांकि बाद में चॉल के लोग भी अनुपमा को सपोर्ट करने वाले हैं.
अनुपमा कसम खाएगी कि वो हर हालत में रजनी को सबक सिखाकर ही दम लेगी. अनुपमा रजनी के खिलाफ सबूत जमा करने वाली है. इस काम में राही और प्रेम भी अनुपमा की मदद करेंगे.
अनुपमा को बेगुनाह साबित करने के लिए प्रेरणा रजनी के घर से NOC चोरी करने वाली है. ऐसा होते ही रजनी के पसीने छूट जाएंगे. रजनी को समझ नहीं आएगा कि अब वो कैसे खुद को बचाएगी.