Anupama twist: रूपाली गांगुली (Ruapli Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो अनुपमा (Anupama) फैंस के पसंदीदा शो में से एक है।
यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। वर्तमान ट्रैक की बात करें तो मेकर्स शो की कहानी में नया मोड़ लेकर आ रहे हैं।
अब 19 सितंबर के एपिसोड पर नजर डालें तो एक तरफ तोशु-पाखी को आशा भवन से धक्का मार बाहर निकालेगी अनुपमा, वहीं अनुज के साथ अपने रिश्ते की नई शुरुआत भी करेगी। आइए देखते हैं और क्या खास आर दिलचस्प देखने को मिलेगा।
रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में आज देखने को मिलेगा की बा और बापूजी आपस में बैठ कट बात कर रहे होते हैं। तभी बा बोलती है कि उसने हमेशा अनुपमा को गलत समझा है लेकिन अनुपम ने हमेशा मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया है।
अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा की सब सोने के लिए अपना बिस्तर कर रहे होते हैं। लेकिन डॉली-डिम्पी परेशान हैं और आशा भवन में नहीं रहना चाहते हैं। डॉली बोलती है कि यह बिस्तर में खटमल होंगे। वहीं डिम्पी को अपना पर्सनल रूम चाहिए।
अनुपमा के आज 19 सितंबर के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सबके सोने के बाद अनुपमा और अनुज आपस में बात कर रहे होंगे।
अनुपमा, अनुज को बोलेगी कि वह इतनी लाचार क्यों है? क्यों वह अपने परिवार को अच्छी जिंदगी नहीं दे पा रही है। हालांकि अनुज उसको समझाता है कि वह चिंता न करे।
अनुपमा का आज रात का एपिसोड बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। सबके सोने के बाद पाखी-तोशु चिल्लाने लगेंगी की ये कितनी अजीब जगह है। तभी अनुपमा उन दोनों कि गर्दन पकड़ उन्हें आशा भवन के बाहर फेंक देगी।
अनुपमा के 19 सितंबर के एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनुपमा पाखी-तोशु को बाहर निकाल देगी और उन्हें घर का महत्व बताएगी। लेकिन घमंड में चूर पाखी-तोशु अपनी माँ को उल्टा जवाब देते हुए घर से चले जाते हैं।
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा की पाखी-तोशु होटल चले जाते हैं लेकिन उनके पास होटल में देने के लिए पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में वह भागने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अनुपमा को पता चल जाता है और वह उनको पकड़वा देती है। जिसके बाद दोनों को होटल के जूठे बर्तन धोने पड़ते हैं।