सीरियल 'अनुपमा' में कब क्या हो जाए ये बात कोई नहीं जानता है। समर की मौत के बाद अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है।
अनुपमा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में आपने देखा, वनराज गुस्से में सोनू के बाप पर हाथ उठा देता है।
अनुपमा और अनुज वनराज को संभालने की कोशिश करते हैं। सोनू का बाप वनराज की मारपीट का वीडियो बनवाता है।
इस वजह से वनराज को जेल जाना पड़ जाता है। वनराज की ये हरकत अनुपमा के लिए मुसीबत का सबब बनने वाली है।
सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, पाखी को पता चलेगा कि वो मां नहीं बन सकती। ये बात जानकर पाखी रोना शुरू कर देगी।
अनुपमा पाखी से बच्चा गोद लेने के लिए कहेगी। पाखी बच्चा गोद लेने से इनकार कर देगी। पाखी कहेगी कि वो अधिक के खानदान के बच्चे को जन्म देना चाहती है। अनुज भी पाखी को समझाएगा।
अनुपमा समर के बिना नवरात्रि का त्योहार मनाएगी। इस दौरान अनुपमा को समर नजर आता है। समर को देखकर अनुपमा खुश हो जाती है।
इसी बीच अनुज को पता चलता है कि झगड़े का वीडियो वायरल होने की वजह से वनराज का नाम केस से हट गया है। ऐसे में सबूत के नाम पर केवल अनुज बचेगा। ये बात जानकर मालती घबरा जाएगी।
मालती अनुज को भड़काने की कोशिश करेगी ताकि वो कोर्ट में गवाही न दे। मालती अनुपमा के खिलाफ भी बातें बोलेगी।
हालांकि अनुज मालती को नजरअंदाज करेगा। वहीं अनुपमा डिंपल की दूसरी शादी करवाने का फैसला करेगी।
इसी बीच डिंपल का एक्स उसकी जिंदगी में आ जाएगा। इसी बीच बा किंजल और तोषु पर भड़क जाएगी। बा किंजल को परी को संभालने के लिए कहेगी।
बा सबके सामने किंजल को खूब जलील करेगी। इसी बीच राखी बाच में आकर किंजल की क्लास लगाएगी। बा कहेगी कि तोषु और किंजल ने समर का साथ न देखकर गलती कर दी।