सीरियल 'अनुपमा' की कहानी अब तेजी से आगे बढ़ रही है। अमेरिका जाकर वनराज अपना अलग ही गेम खेल रहा है। वहीं अनुपमा तोषु के दिए जख्म को भुलाने की कोशिश कर रहा है।
सीरियल 'अनुपमा' में अब तक आपने देखा, अनुज जन्मदिन के मौके पर अनुपमा को बहुत मिस करता है। अनुपमा की याद में अनुज एक शायरी लिखता है।
अनुज अकेले में अनुपमा का जन्मदिन सेलीब्रेट करता है। इस दौरान अनुज को अपने पुराने दिन याद आते हैं। वहीं अनुपमा यशदीप के साथ बर्थडे मनाती है। इस दौरान अनुपमा यशदीप के साथ खूब डांस करती है।
इसी बीच श्रुति अनुज के साथ अनुपमा के पास पहुंच जाएगी। जन्मदिन के मौके पर श्रुति अनुपमा को अपनी शादी का कार्ड थमा देगी। अनुज की शादी की खबर सुनकर अनुपमा को सदमा लग जाएगा।
सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा की शक्ल देखकर अनुज का दिल टूट जाएगा।
वहीं श्रुति और छोटी अनु शादी की तैयारियों में जुट जाएंगी। शादी से पहले श्रुति अनुज पर जमकर डोरे डालने वाली है।
वहीं अनुज भी ये बात पचाने की कोशिश करेगा कि अनुपमा अब उसकी कभी नहीं हो पाएगी। वहीं अनुज पुलिस को तोषु के खिलाफ सबूत थमा देगा। जिसके बाद पुलिस तोषु की तलाश में जुट जाएगी।
जल्द ही पुलिस तोषु को गिरफ्तार कर लेगी। तोषु जेल से बाहर आने के लिए अनुपमा की मदद मांगेगा। अनुपमा इस बार तोषु की मदद करने से साफ इनकार कर देगी।
अनुज की शादी की बात सुनकर वनराज काफी खुश हो जाएगा। वनराज अनुज की शादी को पूरा सपोर्ट करने वाला है।
अनुज की शादी से पहले वनराज पूरे शाह परिवार को अमेरिका ही बुला लेगा। अमेरिका में पूरा शाह परिवार अनुज की शादी में जाएगा। वहीं वनराज भी बाराती बनकर अनुज के पास जाएगा।
इस दौरान वनराज अनुपमा को सबके सामने खूब जलील करने वाला है। वहीं अनुज भी इस बार अनुपमा का तमाशा देखेगा।