Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा की टीआरपी में इस हफ्ते गिरावट देखी गई है। ऐसे में मेकर्स शो को रोमांचक बनाने के लिए इस रक्षाबंधन नए ट्विस्ट ले कर आ रहे हैं।
रक्षाबंधन के मौके पर अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का महासंगम होगा।
इस मौके पर मेघा के चंगुल से आध्या भी भागने की पूरी कोशिश करेगी ताकि राखी पर वह सब से मिल पाए। आइए देखते हैं।
अनुपमा में आज देखने को मिलेगा की सब मिलकर रक्षाबंधन की तैयारी कर रहे हैं। जहां एक तरह बा मिठाई बना रही वहीं मीनू बच्चों के साथ मिलकर राखी बना रही हैं।
अनुपमा में आज देखने को मिलेगा की उसकी खाने की डील जो उसे मिले थी वो कैन्सल हो जाएगी और एक बार फिर अनुपमा निराश हो जाएगी की उसके साथ ही ये सब क्यों होता है।
रक्षाबंधन के शुभ मौके पर अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का महासंगम होने वाला है। जहां दोनों परिवार मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाएगा।
रक्षाबंधन स्पेशल में दिखाया जाएगा की अनुपमा डांस कर रही होगी तभी अनुज स्पेशल एंट्री मारेगा और अनु के साथ डांस करने लगेगा।
रक्षाबंधन क मौके पर आध्या सभी को मिस करेगी। वह अनुज-अनुपमा के पास जाना चाहती है लेकिन मेघा उसको घर से बाहर जाने नहीं देती है।
मेघा न आध्या को अपने पास रखा है, वह उसे कहीं नहीं जाने देती है। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर आध्या, मेघा के चंगुल से भाग जाएगी।