Anupama Upcoming Twist:Anupama Upcoming Twist: आज के एपिसोड में अनुपमा अपने रेस्टोरेंट के प्रमोशन के लिए एक नया रास्ता अपनाती हैं.
वहीं दूसरी तरफ डिम्पी अपने अतीत को लेकर टिंटू के सामने खुलकर बात करना चाहती हैं। क्या ये फैसला उनकी शादी को प्रभावित करेगा? जानिए अनुपमा के रोमांचक नए अध्याय में यहां।
अनुपमा हमेशा अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए नए आइडिया लाती हैं। आज के एपिसोड में वो यशदीप को सोशल मीडिया के जरिए रेस्टोरेंट का प्रचार करने का सुझाव देती हैं।
अनुपमा का मानना है कि सिर्फ उनके या उनके बेटे की फोटो लगाने से ज्यादा फायदा होगा अगर वो अपने पूरे स्टाफ और लजीज डिशेज की फोटो भी शेयर करें। लेकिन राहुल को ये आइडिया बिल्कुल पसंद नहीं आता।
उसे लगता है कि अनुपमा अपने बेटे को हीरो बनाना चाहती हैं और दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि उनका बेटा वेटर का काम कर रहा है। इसमें वो भाई-भतीजावाद (nepotism) की गंध सूंघते हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही हलचल के बीच यशदीप अनुपमा को एक चौंकाने वाली खबर देता है। वो बताता है कि गुलाटी रेस्टोरेंट के मालिक उनके रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर आए हैं।
ये भी बताता है कि उनके रेस्टोरेंट का मुख्य शेफ छोड़कर चला गया है जिसकी वजह से उनका काम ठप पड़ा हुआ है।
इस बातचीत के बाद यशदीप अनुपमा को चौंकाते हुए ये भी बताता है कि उन्हें गुलाटी रेस्टोरेंट से जॉब का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। अब ये देखना होगा कि अनुपमा इस ऑफर का क्या फैसला लेती हैं।
अनुपमा के रेस्टोरेंट में चल रहे उथल-पुथल के बीच, दूसरी तरफ डिम्पी अपने होने वाले पति टिंटू के सामने एक बड़ा फैसला लेती हैं।
वह अपनी शादी से पहले ही टिंटू को अपने अतीत के बारे में बताना चाहती हैं। लेकिन टिंटू इस बात को टालता है।
उसका कहना है कि बीती बातों को भुला देना चाहिए और अब उन्हें सिर्फ अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. लेकिन डिंपी अपनी बात पर अड़ी रहती हैं। क्या डिम्पी का ये फैसला उनकी शादी को प्रभावित करेगा?