टीवी सीरियल "अनुपमा" में रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी इन दिनों दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। शो में दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न ने सभी का ध्यान खींचा है।
स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट में कॉकरोच वाले सीन के बाद, अनुपमा ने अमेरिका में अपना सब कुछ खो दिया। वह टीटू और डिंपी की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं, जहां अनुज और आध्या भी शामिल होते हैं।
इस बीच, श्रुति चिंतित है क्योंकि वह नहीं चाहती कि अनुज और अनुपमा करीब आएं।
भारत में, अनुज और अनुपमा के बीच की दूरियाँ कम हो रही हैं। अनुज ने अनुपमा को यह कहते सुना कि वह अभी भी उससे प्यार करती है, लेकिन अब वह उसका नहीं है।
अनुज इस बात से टूट जाता है, लेकिन खुद को अनुपमा से दूर नहीं रख पाता। दूसरी ओर, शाह हाउस में पाखी की वजह से भी काफी ड्रामा हो रहा है।
पाखी की बेटी ईशानी की तबीयत खराब होने के बावजूद, पाखी उसे कमरे से बाहर निकाल देती है। बापूजी, ईशानी को पाखी के पास ले जाकर उसे डांटते हैं, लेकिन पाखी बापूजी पर चिल्लाती है।
बापूजी गलती से ईशानी को गलत दवा दे देते हैं, जिससे वह बेहोश हो जाती है और शाह परिवार उसे अस्पताल ले जाता है।
श्रुति अनुज और अनुपमा के बीच बढ़ती नजदीकियों से जलन महसूस कर रही है। अनुज श्रुति के सामने कबूल करता है कि वह अनुपमा से प्यार करता है और उसे अपनी जिंदगी में वापस चाहता है। यह सुनकर श्रुति शॉक्ड हो जाती है।
राजन शाही की अनुपमा के आगामी एपिसोड में, पाखी और वनराज के अपमान से आहत बापूजी आत्महत्या करने की कोशिश करेंगे, लेकिन बा उन्हें समय पर रोक लेंगी। दूसरी ओर, देखना होगा कि क्या श्रुति अनुज और अनुपमा को एक होने देगी या उनके बीच और समस्याएं पैदा करेगी।
इस नये मोड़ ने शो को और भी रोमांचक बना दिया है। दर्शकों को अब यह देखना है कि अनुज और अनुपमा का रिश्ता किस दिशा में जाता है और श्रुति की चालें क्या रंग लाती हैं।