सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में इस समय जमकर रोना धोना देखने को मिल रहा है। समर की मौत के बाद अनुपमा और डिंपल ने रो रोकर घर भर दिया है।
वहीं वनराज और अनुज का झगड़ा भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में शाह परिवार के लोग भूल गए हैं कि नवरात्रि आ चुके हैं।
अब भी शाह परिवार के लोग मातम मनाने में लगे हुए हैं। इसी बीच डिंपल ने कुछ ऐसा कर डाला है जिसे देखकर सबके कान खड़े हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर डिंपल की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
इस वीडियो में डिंपल गरबा करती नजर आ रही है। वीडियो में डिंपल के साथ अनुपमा और बरखा भी नजर आ रही हैं। वीडियो में इन तीनों हसीनाओं को जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।
कुछ समय पहले ही रुपाली गांगुली ने फैंस के साथ ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की वजह से डिंपल, अनुपमा और बरखा सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
लोग डिंपल, अनुपमा और बरखा के बारे में तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि डिंपल, अनुपमा और बरखा को समर की मौत का जरा भी गम नहीं है।
तभी तो मौका मिलते ही डिंपल, अनुपमा और बरखा ने डांस करना शुरू कर दिया। लौगों का कहना है कि डिंपल विधवा होने के बाद भी नहीं सुधर रही है।
हालांकि शो में डिंपल ने अब भी हंगामा मचाया हुआ है। जल्द ही अनुपमा की कहानी में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा और वनराज मिलकर सोनू को जेल भेजने की कोशिश करेंगे।
इसी बीच कहानी में राखी दवे की एंट्री हो जाएगी। वहीं मालती अनुज और अनुपमा को अलग करने की कोशिश करेगी।
इसी बीच डिंपल किंजल का पहला पति उसकी जिंदगी में वापस आ जाएगा। निम्रत की वापसी कहानी में कई ड्रामे खड़े करने वाली है।