Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों नई कहानी के साथ-साथ ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं।
फिर एक बाद लीप के बाद अनुज और अनुपमा के अधूरे मिलन को पूरा करने की कहानी दिखाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस की वनराज ने काया पलट दी है। ऐसे में आज 17 जुलाई के एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा जानिए NPG की इस रिपोर्ट में।
मंदिर की सीढ़ियों पर बैठ अनुज बाँसुरी बजा रहा होता है तभी अनुपमा को उसका एहसास होता है। अनुपमा बाँसुरी वाले शख्स के पास जा रही होती है तभी अनुज वहाँ से गायब हो जाता है।
आशा भवन के कारण अनुपमा गरीब हो जाती है और उसके पास कोई काम भी नहीं होता। ऐसे में वह तब भी वृद्ध आश्रम को खुशियों से भरने में कामयाब होती है।
आज के एपिसोड में देखने को मिलता है की किंजल घर के साथ-साथ बच्चों की ज़िमेदारी तले दब जाती है।
ऐसे में अनुपमा उसे यह सलाह देती है की वह शाह हाउस की दूसरी अनुपमा बन नौकरानी ना बने।
वनराज घमंड में चूर होकर अनुपमा से कहता है कि तुम रिश्ते बना लेती हो लेकिन उन्हे निभा नहीं पाती हो। वह अनुज और आध्या को लेकर भी अनुपमा को ताने देता है।
अनुपमा वनराज को करार जवाब देते हुए कहती है कि इस अनुपमा जोशी से दूर ही रहिए क्यूंकी आपका और मेरा को संबंध नहीं है।
साथ ही वह आशा भवन के अपमान को लेकर भी उसे खरी खोटी सुनाती है।
कहानी में आगे देखने को मिलेगा की पाखी शाह हाउस में जन्मदिन मना रही होती है, वहीं दूसरी तरफ आशा भवन में भी खुशी का माहोल होता है।