टीवी सीरियल 'अनुपमा' का 15 जून 2024 का एपिसोड अनुपमा की बेगुनाही के नाम रहेगा। टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने वाले इस सीरियल का नया एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है।
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर इस शो में आप देखेंगे कि अनुपमा और अनुज राहुल को घसीटते हुए सबके सामने लेकर आएंगे।
राहुल सबके सामने अपनी गलती स्वीकार करेगा और बताएगा कि गलती अनुपमा की नहीं थी। उसने लालच में आकर गुलाटी का ऑफर स्वीकार किया था।
अनुपमा उसे समझाएगी कि उसकी एक गलती से स्पाइस एंड चटनी के पूरे स्टाफ को कितना बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। शाह परिवार के सामने अनुपमा की बेगुनाही साबित होगी।
तोषू भी अपनी बात सबके सामने रखेगा और कहेगा कि गलती उसकी नहीं थी। अनुपमा उससे माफी मांगेगी और अपनी गलती का पश्चाताप करेगी।
वनराज शाह बात को खींचने की कोशिश करेगा, लेकिन अनुपमा उसे फौरन बैकफुट पर लाकर खड़ा कर देगी। पड़ोसी भी अपनी गलती का अहसास करेंगे और अनुपमा से माफी मांगेंगे।
जब अनुपमा बीजी और यशदीप के बारे में बात कर रही होगी तभी उसके पीछे से बीजी की आवाज आएगी कि हम इस लड़ाई में तेरे साथ हैं, पुत्तर। अनुपमा पलट कर देखेगी तो यशदीप और बीजी इस शादी में आए होंगे।
वह दौड़कर बीजी के गले लग जाएगी। यशदीप भी अपने किए के लिए अनुपमा से माफी मांगेगा और अनुपमा उसे माफ कर देगी।
आध्या जब श्रुति से वीडियो कॉल पर बात कर रही होगी तब अनुज उसे बताएगा कि कैसे कॉकरोच वाले केस का सच पकड़ा गया है।
वह बताएगा कि गुलाटी ने जानबूझकर डिश में कॉकरोच डलवाए थे ताकि स्पाइस एंड चटनी बंद हो जाए। यह सुनते ही श्रुति के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। माना जा रहा है कि श्रुति ने ही कॉल करके फूड डिपार्टमेंट में यह खबर लीक की थी।
अब जब गुलाटी और राहुल का सच सामने आ चुका है, तो देखने वाली बात यह होगी कि श्रुति का सच कब सामने आता है और अनुज कपाड़िया क्या फैसला लेते हैं।
माना जा रहा है कि इस वजह से अनुज और श्रुति की शादी टूटेगी और आध्या का उससे लगाव भी खत्म होने लगेगा।
इस धमाकेदार एपिसोड को देखने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जाएं और जानें कि आगे क्या होता है अनुपमा और अनुज की जिंदगी में।