Anupamaa 14 October 2023 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया अपनी पत्नी के सामने गिड़गिड़ाएगा और फिर एक बार उसे यह समझाने की कोशिश करेगा कि वह अपराधी नहीं है।
अनुज कपाड़िया अपनी अनुपमा से कहेगा कि वह सब कुछ बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन उसकी नाराजगी, उसकी खामोशी और उसकी बेरुखी बर्दाश्त नहीं कर सकता। जवाब में अनुपमा कुछ ऐसा कहेगी कि अनुज के पांव तले जमीन खिसक जाएगी।
अनुपमा अपने पति से कहेगी कि वह लाचार है, क्योंकि जब भी वह अनुज का चेहरा देखती है तो उसे अपना मरा हुआ बेटा याद आता है।
वह कहेगी कि जब भी वह अनुज को देखती है तो उसे सफेद कपड़े में लिपटी अपने बेटे की लाश दिखाई पड़ती है।
अनुज अपनी पत्नी का हाथ थामेगा, लेकिन अनुपमा हाथ छुड़ाकर वहां से चली जाएगी। ठीक उसी वक्त गुरु मां मालती देवी की एंट्री होगी।
वह अनुज के सिर पर हाथ रखकर उसे समझाएगी और संभालेगी। अनुज भी पहली बार अपनी मां की गोद में सिर रखकर फूट-फूटकर रोएगा।
अनुज कपाड़िया इस हद तक टूट चुका है कि जिस औरत से वह सबसे ज्यादा नफरत करता था, उसी की गोद में सिर रखकर अपने दिल का सारा हाल खोलकर रख देगा।
गुरु मां जाकर अनुपमा को समझाने की कोशिश करेगी लेकिन वह हमेशा की तरह बातों को घुमाने और टालने की कोशिश करेगी।
वह ऐसे तर्क देगी जिनसे गुरु मां भी संतुष्ट नहीं होंगी। इधर शाह निवास में चोटिल हालत में काव्या घर पहुंचेगी और बताएगी कि उसके साथ क्या हुआ। वह बताएगी कि गुंडों ने उसे क्या धमकी दी है।
काव्या की हालत देखकर और उसके मुंह से सारी बातें सुनकर किंजल घबरा जाएगी। वह तोषू से विनती करेगी कि पुलिस केस आगे ना बढ़ाए।
तोषू शुरू में तो किंजल को हिम्मत देने की कोशिश करेगा लेकिन बाद में किंजल उससे कहेगी कि वह उस रात समर के साथ था, क्या वह उसे बचा सका.?
यह बातें सुनकर समर अगले दिन परिवार के सामने यह फैसला सुना देगा कि वह ना तो पुलिस में गवाही देगा और ना ही केस करना चाहेगा। समर और किंजल के साथ लीला भी केस ना करने का समर्थन करेगी। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिंदु्स्तान के साथ।