Anupamaa Twist: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा अपने नई कहानी के साथ दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है।
कहानी में 15 साल का लीप आ गया है जिसके चलते पुराने किरदारों के एग्जिट के बाद नए कलाकारों की एंट्री हो गई है।
लीप के बाद शाह हाउस के बच्चे बड़े हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ अब अनुपमा अनु की रसोई संभालकर घर खर्च चला रही हैं। इस रिपोर्ट में पढिए आज लीप के बाद आने वाले 7 ट्विस्ट के बारें में। कम पढ़ें
रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुपमा और तोषू साथ में मिलकर अनु की रसोई चलाते हैं। ऐसे में अनुपमा में इन्वेस्टर को इस बात पर मना लेती है की वो सब उसके बिजनेस पर पैसा लगाए।
शाह परिवार के बच्चे परी, माही, अंश और इशानी बड़े हो जाते हैं जिनकी देखरेख अनुपमा करती है। सिर्फ यही नहीं बा और बापूजी परिवार संग कृष्णा कुंज निवास में रहने लगते हैं।
आगे देखने को मिलता है की अनुपमा अनुज के प्यार को याद कर इमोशनल हो जाती है। साथ ही वह आध्या के जन्मदिन के लिए हलवा बनाती हैं, हालांकि यह किसी को नहीं पता की अनुज-अनुपमा की बेटी आध्या कहाँ है।
परी के मोटापे से किंजल परेशान हो जाती है ऐसे में वह अनुपमा और अपनी बेटी को खरी खोटी सुनाती है। यह देख लोग हैरान है की आखिर किंजल अनुपमा की दुश्मन क्यूँ बन गई है।
अनुपमा वनराज और काव्या की बेटी माही का जन्मदिन मनाएगी जो अब उम्र में बड़ी हो गई है। जन्मदिन के केक पर अनुपमा गलती से माही के बजाए छोटी लिख देती है।
अनुपमा डांस कर अपने दुखों को मिटा रही होती है ऐसे में उसका पैर फिसल जाता है और तलाब में गिरने वाली ही होती है लेकिन प्रेम वहाँ पहुँच जाता है। ऐसे में वह अनुपमा को राय देता है की अगर कोई कहो गया है तो द्वारका जाकर ढूंढ लेना चाहिए।