सीरियल 'अनुपमा' में इस समय जमकर रोना-धोना हो रहा है। अनुपमा के जेल जाने के बाद सीरियल 'अनुपमा' की पूरी कहानी ही पलट गई है।
अनुपमा को समझ नहीं आ रहा है कि वो रातों रात चोर कैसे बन गई। सीरियल 'अनुपमा' में अब तक आपने देखा, अनुपमा को जेल से बाहर निकालने के लिए यशदीप और अनुज जान लगा देते हैं।
अनुज और यशदीप की वजह से अनुपमा को बेल मिल जाती है। जेल से बाहर आते ही अनुपमा तोषु से मुलाकात करती है। अनुपमा किंजल से लिपटकर खूब रोती है।
वहीं वनराज अनुपमा को एक बार फिर से जलील करता है। इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में एक और बवाल होने वाला है।
सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा को बचाने के लिए अनुज सबूत तलाशना शुरू कर देगा। अनुपमा के खातिर अनुज सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर देगा।
अनुज जानने की कोशिश करेगा कि अनुपमा के बैग में सामान कौन डाल रहा है। जल्द ही अनुज के सामने तोषु का चेहरा आएगा।
तोषु को देखकर अनुज के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अनुज अनुपमा को फोन करके सारी बात बताएगा। अनुपमा बिना देर किए तोषु के पास जाएगी। अनुपमा तोषु को जमकर जलील करने वाली है।
अनुपमा कहेगी कि तोषु ने कमीनेपन की सारी हदें पार कर दी हैं। अनुपमा तोषु को सबक सिखाने के लिए पुलिस बुला लेगी।
अनुज पुलिस को सारे सबूत दिखा देगा। अनुपमा और अनुज की वजह से तोषु जेल पहुंच जाएगा।
दूसरी तरफ श्रुति की हालत दिन ब दिन बिगड़ती चली जाएगी। श्रुति की हालत के बारे में जानकर अनुज भी परेशान होगा।
अनुज फैसला करेगा कि श्रुति की जान बचाने के लिए वो शादी कर लेगा। वहीं अनुपमा की गिरफ्तारी का खामियाजा यशदीप को भुगतना पड़ेगा।
अनुपमा की वजह से यशदीप के रेस्टोरेंट की खूब बदनामी होने वाली है। ऐसे में यशदीप को काफी नुकसान हो जाएगा।