Anupama Latest Episode: टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना हाई वोल्टेज ड्रामा होता है। अनुज और अनुपमा एक ही घर में रह रहे हैं, लेकिन अनुज जल्द ही श्रुति से शादी करने वाला है।
दूसरी तरफ अनुपमा सिर्फ अपना करियर बनाने पर ध्यान दे रही है। शो में अनुपमा जल्द ही यशदीप के रेस्टोरेंट की को-ओनर बनने वाली है।
बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि शाह हाउस में टीटू और डिंपी की शादी की तारीख पक्की हो जाती है और इसी दौरान अनुपमा सबको बता देती है कि वह यशदीप के रेस्टोरेंट की को-ओनर बन गई है।
ये सुनकर वनराज के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और बाकी घरवाले काफी ज्यादा खुश होते हैं। अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा ढोल नगाड़ों के साथ रेस्टोरेंट की शुरुआत करेगी।
टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा अनुज और बाकी सबको यशदीप के रेस्टोरेंट की री-ओपनिंग में इनवाइट करती है, लेकिन आध्या आने से मना कर देती है।
दूसरी तरफ शाह हाउस में अंश को खासी चलती है, तो वनराज टीटू पर भड़क जाता है और उसे कहता है, 'तुम अच्छे बाप नहीं हो।' ये सुनकर टीटू भी भड़क जाता है और वनराज को जवाब दे देता है।
इसके बाद आगे यशदीप के रेस्टोरेंट की ओपनिंग से पहले काफी मस्ती होती है। सभी लोग धूमधाम से डांस करते हैं और यशदीप भी अनुपमा के लिए रिंग लेकर आता है, जो अनुज के हाथ लग जाती है। तब यशदीप अनुप के बीच बातचीत होती है और अनुज को सच पता चल जाता है कि यशदीप अनुपमा को प्रपोज करने वाला है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा सबके साथ मिलकर रेस्टोरेंट के गेट पर बंधी रिबन काट देती है। इसके बाद सभी लोग अनुपमा को बधाई देते हैं और तभी वहां पर तोषू आ जाता है।
तोषू अनुपमा से थोड़ी बदतमीजी करता है और फिर उससे जॉब की बात करता है। तब अनुपमा बताती है कि वह उसे वेटर की जॉब देने वाली है।
ये सुनकर तोषू हैरान रह जाता है। इतना ही नहीं, अनुपमा उसे बताती है कि वह भी इस रेस्टोरेंट में पहले वेटर बनी और फिर अब पार्टनर बनी है। अनुपमा की बात सुनकर किंजल भी तोषू को जॉब करने के लिए कहती है।