रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर "अनुपमा" में मेकर्स एक और बड़ा ड्रामा लेकर आए हैं। स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां में बिरयानी में कॉकरोच मिलने के बाद अनु को काफी बेइज्जती झेलनी पड़ी थी।
अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि बिरयानी में कॉकरोच किसने डाला था।
दूसरी ओर, अनुज और अनुपमा भारत वापस आए हैं ताकि वे डिंपी और टीटू की शादी में शामिल हो सकें। अनुज को गुलाटी और राहुल पर शक है, और अपकमिंग एपिसोड में कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।
अनुपमा के एपिसोड में दिखाया गया कि वनराज ने गुलाटी को शादी में केटरिंग के लिए इनवाइट किया है। गुलाटी को देखकर अनुपमा घबरा जाती है और उसे अपने पुराने दिन याद आ जाते हैं।
अनुज और अनुपमा हैरान हैं कि आखिर क्यों वनराज ने गुलाटी को बुलाया है। अनुज ने वनराज को चेतावनी दी, लेकिन वनराज ने उसपर चिल्ला दिया।
तोशू अपने पिता को बताता है कि गुलाटी ने ही अनुपमा को अपने रेस्तरां में काम करने का ऑफर दिया था, जिसे अनु ने मना कर दिया था।
कहा जा रहा है कि वनराज और गुलाटी मिलकर अनु के लिए नई मुश्किलें खड़ी करने की योजना बना रहे हैं।
आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, गुलाटी का पर्दाफाश करेगा। वह सबके सामने सच लाएगा कि कॉकरोच की घटना के पीछे गुलाटी ही था।
वनराज यह सब अपने बेटे तोशू को बेगुनाह साबित करने के लिए करेगा, ना कि अनुपमा को बचाने के लिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह सच कितना है और मेकर्स इसे किस तरह से दिखाते हैं।
इस बीच, श्रुति और यशदीप के भारत आने की चर्चा भी है। यशदीप, अनुपमा से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगना चाहता है, जबकि श्रुति, अनु और अनुज को शादी में एक-दूसरे से दूर रखना चाहती है। ये नया ट्रैक दर्शकों के लिए और भी रोमांचक मोड़ ला सकता है।
क्या अनुपमा और अनुज इन नई मुश्किलों का सामना कर पाएंगे? जानने के लिए देखिए "अनुपमा" के आगामी एपिसोड।