Anupama : टीवी सीरियल अनुपमा में रोज एक नया ड्रामा होता है। इस सीरियल में अनुपमा सुपरस्टार शेफ की विनर बन गई है, जिसके बाद अब तोषू ने उसका जीना दुश्वार कर दिया है।
तोषू अनुपमा से पैसे मांगता है, तो उसकी मां देने से मना कर देती है और इसी वजह से तोषू अपनी मां के हाथ में अपने घर में रहने का बिल पकड़ा देता है।
दूसरी तरफ श्रुति भी अनुपमा को इंडिया जाने की नसीहत दे देती है, लेकिन अनुपमा इन सब चीजों से टूटती नहीं है।
अनुपमा श्रुति को जवाब देते हुए इंडिया जाने से इनकार कर देती है और अब अनुपमा अपने बेटे तोषू को जवाब देती हुई नजर आएगी। अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा तोषू की बैंड बजाकर रख देगी।
टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा तोषू के घर पहुंच जाती है और वह उससे जिंदगी भर का हिसाब मांग लेती है।
अनुपमा तोषू के हाथ में एक लिस्ट पकड़ाती है, जिसमें उसके बचपन से लेकर जवानी तक किए गए काम लिखे हैं। ये सुनकर तोषू के होश उड़ जाते हैं।
अनुपमा उसे खूब खरी खोटी सुनाती है। दूसरी तरफ इंडिया में लीला अनुपमा को याद करती है और बोलती है, 'अब अनुपमा को इंडिया आ जाना चाहिए। वह इतना पैसा कमा चुकी है कि यहां पर एक घर लेकर आराम से रहे।'
इस पर डिंपी बताती है कि अनुपमा उसकी शादी में जरूर आएगी। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा और आध्या अपने-अपने कमरे में डांस करते हैं, जिस वजह से अनुज काफी खुश होता है।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुज रास्ते में यशदीप से टकरा जाता है, जहां पहले उसे पता चलता है कि यशदीप अपनी मां को लेकर इंडिया जा रहा है।
इसके बाद यशदीप और बिजी की बातों से अनुज को पता चलता है कि यशदीप अनुपमा से प्यार करने लगा है। हालांकि, वह कुछ नहीं बोलता।
इसके बाद यशदीप अनुपमा से मिलता है और यहां पर अनुपमा बिजी के हाथ में अपनी सारी प्राइज मनी पकड़ा देती है। पहले तो बिजी मना करती है, लेकिन फिर यशदीप पैसे लेकर अनुपमा को अपने रेस्टोरेंट में को-ओनर बना लेता है।