अनुपमा में फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अमेरिका जाएगी। क्या इस बार उसका सपना पूरा होगा। अनुपमा ने पहली बार अपने सपने के लिए पूरे परिवार की जिम्मेदारियों को छोड़ दिया है।
लेकिन अनुपमा की जिंदगी में कपाड़िया और शाह परिवार के होते हुए सब कुछ इतना आसान नहीं होने वाला है। शो में छोटी की मां माया की मौत हो गई है। छोटी इस बात से सदमे में है। अनुपमा भी यही सोच रही है कि अनुज अकेले कैसे छोटी को संभालेगा।
मेकर्स ने अनुपमा का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अनुपमा मालती देवी से आशीर्वाद लेती है।
मालती देवी अनुपमा से कहती हैं कि ये तुम्हें तय करना है कि आसमान या जमीन चुनना है। नकुल अनुपमा से कहता है कि जल्दी सारा सामान पैक कर लो। जल्दी एयरपोर्ट पहुंचना है।
इधर छोटी की हालत बहुत खराब होती है। अनुज को समझ नहीं आता है कि क्या करना चाहिए। तभी पाखी कहती हैं कि हमें मम्मी को बुला लेना चाहिए।
अनुज अनुपमा को कॉल करता है। क्या अनुपमा छोटी के लिए छोड़ देगी अपना सपना। शो में अभी इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अनुपमा के लिए ये काफी मुशिकल समय है।
एक तरफ जहां उसकी बेटी है तो दूसरी तरफ उसके सपने है। माया की मौत से छोटी को सदमा लगा है। उसे बार-बार पैनिक अटैक आ रहा है।
इस समय उसे सबसे ज्यादा अनुपमा की जरूरत है। अनुपमा एयरपोर्ट के लिए रेडी होती है। वहीं, अनुज भी अनुपमा को बहुत मिस करता है।
छोटी भी अनुज से कहती हैं कि अनुपमा को रोक ले। क्या अनुपमा समय रहते अनुज का फोन उठाएगी। ये हमेशा के लिए अमेरिका चली जाएगी।