Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में मसालेदार मोड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
शो में हर एक पहलू अधूरा छूटा हुआ है जिससे दर्शक मेकर्स से काफी नाराज है।
लेकिन अब इन सभी पहलू को एक साथ जोड़ा जा रहा है जिसे आप आज 10 अगस्त के एपिसोड में देख सकते हैं।
सीरियल के शुरुआत में देखने को मिला की अनुज को आध्या की झलक दिखाई देने लगेगी लेकिन साथ में खुली तयार करंट से लटक रही है। हालांकि अनुज उसके पास ना जा कर आशा भवन लौट आता है।
मीनू के साथ कॉलेज में सीनियर रैगिंग करेंगे लेकिन उसी समय सागर वहाँ पहुँच जाएगा। सभी बदमाश लड़कों को सागर खूब पिटेगा यह देख मीनू के अंदर उसके लिए प्यार जगेगा।
अनुपमा में आगे देखने को मिलता है की वनराज का बोला हुआ झूठ तोषू जान लेगा ऐसे में वह फैसला करेगा की इस चीज का बदला वो जरूर लेगा और इसमें पाखी भी शामिल होगी।
बिल्डर द्वारा दिए गए पैसों में वनराज हेर फेर करता है और तोषू-पाखी को उससे आधी रकम बताता है। ऐसा करने पर वह बोलता है कि यह मेरी मर्जी है मेरा पैसा।
आगे आने वाले एपिसोड में अनुपमा को आध्या का पता चल जाता है की कैसे वह एक हॉस्टल में रह रही है।
सिर्फ यही नहीं वह उस हॉस्टल में फोन उसका होने ना होने का सवाल वॉर्डन से पूछती है।
आगे देखने को मिलेगा की आध्या एक कमरें में किसी से छुपकर फोन कर रही है। ऐसे में वहाँ के शख्स पहुँच जाता है जिसे देख आध्या डर जाती है और चिल्लाने लगती है।