स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स का सिलसिला जारी है.

शो में पहले मनीष गोयल और रणदीप राय की एंट्री ने दर्शकों को चौंका दिया था, और अब एक और नया चेहरा शामिल होने जा रहा है.
टीवी एक्टर मुकुंद कपाही जल्द ही इस शो में नजर आएंगे. मुकुंद कपाही, जो कई हिट टीवी शोज में काम कर चुके हैं.
अब अनुपमा में एक खास किरदार निभाने वाले हैं. वह मोहित के दोस्त के रूप में दिखाई देंगे और उनका रोल नेगेटिव शेड्स वाला होगा.
इस बारे में बात करते हुए मुकुंद ने कहा, "मैं लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहा हूं और इस तरह के सुपरहिट शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं.
राजन शाही के साथ दोबारा काम करने का मौका मिला, यह मेरे लिए बहुत खास है."
अनुपमा की कहानी पहले ही हाई वोल्टेज ड्रामा से भरी हुई है.
ऐसे में मुकुंद के किरदार की एंट्री नए ट्विस्ट लेकर आएगी.
इससे पहले शो में मोहित और मनीष की एंट्री ने काफी रहस्य पैदा किया था, अब मुकुंद की एंट्री दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ाने वाली है.