सीरियल 'अनुपमा' में इस समय अनुज पूरी तरह से अकेला पड़ गया है। आद्या और अनुपमा ने मिलकर अनुज की जिंदगी को तबाह कर दिया है।
सीरियल 'अनुपमा' में अब तक आपने देखा, अनुपमा को यशदीप के पास देखकर अनुज जलन का शिकार होगा।
अनुज यशदीप से अनुपमा के बारे में बात करेगा। यशदीप अनुज को सलाह देगा कि उसे अब अनुपमा को भूल जाना चाहिए।
अनुज यशदीप से अनुपमा के बारे में बात करेगा। यशदीप अनुज को सलाह देगा कि उसे अब अनुपमा को भूल जाना चाहिए।
अनुज को याद आएगा कि श्रुति और आद्या भी उसे छोड़कर चली गई हैं। श्रुति और आद्याके जाते ही अनुज अकेला पड़ जाता है।
श्रुति और आद्या को मिस करने की बजाय अनुज अनुपमा की यादों में खो जाता है। वहीं अधिक और तपिश मिलकर पाखी की जासूसी करते हैं। पाखी की जासूसी करने अधिक और तपिश को भारी पड़ने वाली है।
इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अब तक का सबसे धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुज खुद को अनुपमा से दूर रखने की कोशिश करेगा।
वहीं यशदीप भंवरे की तरह अनुपमा के आगे पीछे मंडराएगा। यशदीप का प्यार अनुज बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।
ऐसे में अनुज अनुपमा के करीब जाने का फैसला करेगा। अनुज मौका मिलते ही अनुपमा की मांग में सिंदूर भर देगा। अनुज की ये हरकत यशदीप को चुभने वाली है। वहीं अनुपमा भी अनुज पर भड़क जाएगी।
दूसरी करफ तोषु की वजह से अनुपमा फंस जाएगी। पुलिस को लगेगा कि अनुपमा ने हार की चोरी की है। पुलिस अनुपमा को जेल में बंद कर देगी। अनुपमा को तोषु बताएगा कि ये कांड उसने किया है।
तोषु अपनी मां से उसके बदले की सजा भुगतने के लिए कहेगा। अनुपमा ऐसा करने से साफ इनकार कर देगी। वहीं अधिक और तपिश मिलकर पाखी को फंसाने की कोशिश करेंगे।
इस काम को अंजाम देने के चक्कर में अधिक को ही जेल जाना पड़ जाएगा। वहीं वनराज भी अमेरिका में कांड करने वाला है।