शो में दिखाया गया है कि अनु कॉकरोच वाली घटना के बाद अपना सबकुछ खो देती है और भारत लौटकर टीटू-डिंपी की शादी में शामिल होती है।
इसी शादी में मिस्टर गुलाटी और राहुल का पर्दाफाश होता है, और श्रुति का सच भी सामने आता है। श्रुति अब वापस अमेरिका जा चुकी है और अनुज भी जाने वाला है।
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का पॉपुलर शो "अनुपमा" अपने नए प्रोमो को लेकर सुर्खियों में है। प्रोमो देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और सोच रहे हैं कि आगे की कहानी कैसे मोड़ लेगी।
आने वाले एपिसोड में, अनुज, अनु से कहता है कि वह सिर्फ आध्या की वजह से जा रहा है। अनु उसे श्रुति से बात करने के लिए कहती है।
अनुज उससे पूछता है कि अपने इमोशन जानने के बाद भी वह उसके पास क्यों नहीं आ रही। अनु जवाब देती है कि आध्या उससे अभी भी नफरत करती है।
अनु कहती है कि अगर वह नहीं आती तो अनुज और श्रुति अब तक शादी कर चुके होते। अनुपमा अनुज को जाने के लिए कहती है। जाते-जाते अनुज कहता है कि वह किसी दिन उसके लिए वापस आएगा और अपने प्यार का इजहार करता है।
वनराज को तोशू बताता है कि अनुपमा अमेरिका नहीं जा रही। पाखी को लगता है कि अनुपमा उनके घर पर कब्जा करना चाहती है और कहती है कि अनुपमा ने अभी तक एनओसी पर साइन नहीं किए हैं।
वनराज घर बेचने के बारे में अपने पिता से बात करने का फैसला करता है। दूसरी तरफ, आध्या बीमार पड़ जाती है और अनुज अनु को बताता है।
दोनों को पता चलता है कि आध्या को फूड पॉइजनिंग हो गई है। डॉक्टर अनुज को ट्रैवल नहीं करने की सलाह देते हैं। अनु उसे रुकने के लिए कहती है।
शाह परिवार को पता चलता है कि अनुज और आध्या की फ्लाइट कैंसिल हो गई है। वनराज, अनुज को ताना मारता है, लेकिन अनुज उसे करारा जवाब देता है।