सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में इस समय आद्या अनुपमा के लिए मुसीबत बनी हुई है। आद्या ने अनुपमा की जिंदगी को नर्क बना दिया है।
वहीं अनुज भई खुद को अनुपमा से दूर रखने के लिए तैयार नहीं है। सीरियल 'अनुपमा' में अब तक आपने देखा, आद्या की बातें सुनकर अनुपमा की तबियत खराब हो जाती है।
अनुपमा बेहोश होकर गिर जाती है। ऐसे में यशदीप और किंजल अनुपमा का ख्याल रखते हैं। यशदीप पूरी रात अनुपमा के पास रहता है। अनुज अनुपमा को फोन करता है। अनुपमा का फोन यशदीप उठाता है।
यशदीप की आवाज सुनकर अनुज चिढ़ जाता है। वहीं आद्या अनुपमा के बारे में सोच सोचकर परेशान होती है।
वनराज भी पाखी की टीटू की वजह से क्लास लगाता है। इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में एक और ट्विस्ट आने वाला है।
सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा ठीक होकर रेस्टोरेंट पहुंच जाएगी। यहां पर अनुज भी अनुपमा से मिलने पहुंचेगा।
अनुज श्रुति के साथ अनुपमा के पास जाएगा। अनुपमा श्रुति और अनुज को देखकर चौंक जाएगी। अनुज अनुपमा को बताएगा कि वो श्रुति के साथ शादी करने वाला है।
अनुज अनुपमा को श्रुति की मदद से जलाने की कोशिश करेगा। ऐसे में यशदीप भी अनुपमा के पास पहुंच जाएगा। अनुज के सामने यशदीप अनुपमा का हाथ थाम लेगा।
अनुपमा और यशदीप को देखकर अनुज को लगेगा कि उनके बीच कुछ चल रहा है। अनुज को लगने लगेगा कि अनुपमा जिंदगी में आगे बढ़ गई है।
वहीं अनुपमा भी अनुज के नए रिश्ते को पचा नहीं पाएगी। जल्द ही अनुज अपनी शादी का ऐलान करेगा। शादी की बात सुनकर श्रुति काफी खुश हो जाएगी।
यशदीप और अनुपमा को देखकर अनुज जलना शुरू कर देगा। अनुज को समझ आएगा कि वो अब भी अनुपमा को भुला नहीं पाया है। वहीं श्रुति और आद्या अनुज की शादी की तैयारी शुरू कर देंगी।