टीवी सीरियल 'अनुपमा' जब से शुरू हुआ है, तब से ही टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर इस शो में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुज अपनी बेटी आध्या को खोने के बाद पूरी तरह से बदल गया है।
अब उसके पास ना घर है और ना ही बिजनेस। अंकुश और बरखा ने अपने प्लान से अनुज को रास्ते से हटा दिया है और सारा बिजनेस अपने नाम करवा लिया है।
जल्द ही शो में देविका की एंट्री होने वाली है, जो अनु की मदद करेगी आध्या को खोजने में।
'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नंदिता को उसके घर वाले बेटी के जन्म देने के बाद घर से निकाल देते हैं।
नंदिता को अनुपमा अपने आशा भवन में रखती है। नंदिता का पति उससे गुस्सा होकर उसकी हत्या का प्लान बनाता है और उसे मार देता है, जिससे उसकी छोटी सी बेटी अकेली पड़ जाती है।
नंदिता की बेटी को अनुज गोद ले लेता है। आशा के आने से अनुज की मेमोरी वापस आती दिखेगी और आशा उसकी जिंदगी में आध्या की जगह लेती नजर आएगी।
वहीं, नंदिता की मौत का बदला अनुपमा लेगी और उसके पति को सजा दिलवाएगी।
वहीं, अनुपमा, अंकुश और बरखा के घर पहुंचती है और दोनों उसे देखकर हैरान हो जाते हैं। अनुपमा उनसे अनुज और आध्या के बारे में पूछती है, और वे उसे गलत जानकारी देते हैं।
बरखा कहती है कि आध्या की मौत के बाद से अनुज लापता है। अनुपमा, अंकुश और बरखा से सच्चाई बाहर निकलवाने का प्लान बनाती है।
वहीं, देविका फिर से अनुपमा की सपोर्ट सिस्टम बनेगी और आध्या की खोज करेगी। देविका हर बार अनुपमा के मुश्किल घड़ी में उसका साथ देती नजर आएगी।