Anupamaa 3 July: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने टीवी की दुनिया में ऐसी धाक जमाई हुई है कि हर सप्ताह टीआरपी लिस्ट में शो टॉप पर ही रहता है। 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने लोगों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।
इन दिनों रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में लगातार ऐसे-ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसने इसकी कहानी को ही बदलकर रख दिया है। 'अनुपमा' में डिंपल और टीटू की शादी में अड़चन आ गई है।
लेकिन आज ऐसे कई मोड़ शो में देखने को मिलेंगे, जिससे इसकी टीआरपी दोगुनी हो जाएगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन ट्विस्ट पर
​'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि टीटू और डिंपल की शादी बीच में ही रुक जाएगी। सब सवाल करने लगेंगे कि डिंपल को टीटू से शादी करनी चाहिए या नहीं। बा ये तक कहेंगी कि समाज हमारे ऊपर उंगली उठाएगा, अगर हमने डिंपी की शादी एक अपराधी के साथ कर दी।​
​डिंपल लोगों की बातें सुनकर परेशान हो जाएगी और खुद को कमरे में बंद कर लेगी। डिंपल आंख बंद करके सोचेगी तो उसे टीटू द्वारा किये एहसानों का एहसास होगा। वो अनुपमा से कहेगी कि मैं लोगों के बारे में भूलकर अपने बारे में सोचना चाहती हूं।​
​टीटू बार-बार कमरे में बंद डिंपल को मनाने की कोशिश करेगा। वहीं वनराज भी बार-बार उसे वहां से निकलने के लिए कहेगा। वनराज टीटू को धमकी देगा, लेकिन टीटू कहेगा कि आप चाहे मुझे कितना भी मार लें, लेकिन मैं डिंपल से मिले बिना नहीं जाऊंगा।​
​डिंपल अनुपमा के साथ बाहर आएगी और टीटू से कहेगी कि तुमने मुझे तकलीफ दी है। डिंपल की बातें सुनकर टीटू को लगेगा कि वह उससे शादी नहीं करेगी। ऐसे में वह अपनी मां का हाथ थाम वहां से जाने लगेगा। लेकिन तभी डिंपी उसे रोक लेगी।​
​डिंपल टीटू से कहेगी कि अगर तुमने मुझे तकलीफ दिया है तो मुझे ठीक करने वाले भी तुम ही हो। डिंपल कहेगी कि तुमने एक रेप पीड़िता, एक विधवा और एक मां को अपनाया है। डिंपल सबके सामने टीटू का हाथ थामने का फैसला करेगी।​
​डिंपल की बातें सुनकर वनराज का पारा चढ़ जाएगा। वह टीटू पर हाथ उठाएगा, लेकिन तभी वनराज बीच में आ जाएगा। वहीं डिंपल कहेगी कि जब मैं पांच साल से जिंदा लाश की तरह जी रही थी, तब ये समाज नहीं आया था। इसलिए अब मुझे समाज की कोई परवाह नहीं है।​
​'अनुपमा' में आगे देखने को मिलेगा कि डिंपल और टीटू सात फेरे लेंगे। वहीं तभी अनुज की नजर अनुपमा पर जाएगी और वह सोचेगा कि एक नई कहानी की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन हमारी कहानी कब शुरू होगी। अब देखना ये होगा कि अनुपमा औरअनुज की कहानी क्या नया मोड़ लेती है।​