Anupama 02nd June 2023 Latest Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक हैं।
शो में कपाड़िया और शाह परिवार के सदस्य डिंपी और समर की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। आज के एपिसोड में अनुज अंकुश से अपने दिल की बात कहता है।
वो कहता है कि मैंने अनुपमा के साथ बहुत गलत किया है। अंकुश अनुज को समझाता है कि उसकी कोई गलती नहीं है।
अनुज कहता है कि मैं चाहता हूं कि अनुपमा बहुत बड़ी डांसर बने। बा चाहती हैं कि अनुपमा अमेरिका जाने से पहले अपनी सारी जिम्मेदारियां निभाए।
घर में सभी लोग डिंपी और समर की शादी की तैयारी कर रहे हैं। अनुज अनुपमा को छोड़ दे। लेकिन अनुज ऐसा कुछ भी करने से साफ मना कर देता है। वो कहता है कि अनुपमा को कभी नहीं छोड़ सकता है। वो सिर्फ अनुपमा से प्यार करता है।
वनराज समर को अपने कंधे पर बैठाता है जैसे वो उसे बचपन में बिठाता था। वनराज समर को एक बार फिर उसका बचपन लौटाना चाहता है।
अनुपमा, कांता, भावेश और लीला डिंपी और समर को उनकी आने वाली जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। काव्या किसी काम को करने के लिए नीचे झुकती हैं।
लेकिन अनुपमा उसे मना कर देती है। लीला अनुपमा और काव्या को देखती है। लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आता है।
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज नहीं चाहता है कि काव्या इस बच्चे को जन्म दें। वो काव्या से जुड़ा कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है।
काव्या की प्रेग्नेंसी की बात सुनकर वनराज को झटका लगता है। वो काव्या से इस बच्चे को अबॉर्ट कराने के लिए कहेगा।
लेकिन काव्या कहती हैं कि वो इस बच्चे को रखना चाहती हैं। वनराज काव्या के मिसकैरेज की प्लानिंग करेगा।