सीरियल 'अनुपमा' में चल रहा ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। काव्या ने अनुपमा को सच बताकर एक नई मुसीबत को जन्म दे दिया है। सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अब तक आपने देखा, अनुपमा काव्या से बात करती है।
अनुपमा जान जाती है कि काव्या के पेट में अनिरुद्ध का बच्चा है। वहीं वनराज भी चोरीछिपे अनुपमा और काव्या की सारी बातें सुन लेता है। अनुपमा मौका पाते ही काव्या को अच्छे से जलील करती है।
अनुपमा दावा करती है कि काव्या ने वनराज को धोखा दिया है। इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है।
सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा काव्या से वनराज को सच बताने के लिए कहेगी। अनुपमा काव्या से कहेगी कि उसे अपनी गलती को सुधारना होगा।
इस दौरान अनुपमा को याद आएगा कि किस तरह से वनराज ने उसे धोखा दिया था। काव्या अनुपमा की बातें नजरअंदाज करेगी। अनुपमा काव्या को छोड़कर चली जाएगी।
कमरे के बाहर अनुपमा वनराज को बैठे देखेगी। वनराज की हालत देखकर अनुपमा को फिर से अपना अतीत याद आएगा। दूसरी तरफ परिवार के लोग मिलकर गेम खेलेंगे।
वनराज काव्या के कमरे से उठकर कार में बैठ जाएगा। कार में वनराज जमकर गुस्सा करने वाला है। इस दौरान अनुपमा वनराज को समझाने पहुंच जाएगी।
अनुपमा वनराज से काव्या के बच्चे को अपनाने के लिए कहेगी। हालांकि वनराज अनुपमा की बात सुनने से इनकार कर देगा। घर में जाते ही वनराज काव्या पर भड़क जाएगा। वनराज काव्या को तलाक देने का ऐलान करेगा।
इतना ही नहीं वनराज काव्या को अपनी जिंदगी से भी निकाल फेंकेगा। काव्या रोते हुए पार्टी से चली जाएगी। इसी बीच वनराज को हार्ट अटैक आ जाएगा।
मौत से सामना होते ही वनराज खुद को जमकर कोसने वाला है। वहीं मालती अपने बेटे की खोज में धरती आसमान एक कर देगी। अंकुश भी घर में अपने नाजायज बेटे को लाकर बैठा देगा। ऐसे में बरखा घर में खूब हंगामा मचाएगी।