Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है.
आज रात के एपिसोड में, हम देखेंगे कि अनु ने भारत जाने के लिए अनुज के घर को छोड़ दिया है. वह आखिरी बार बीजी से मिलने के लिए यशदीप के घर भी जाती है.
हालांकि उसे मन में ये भी चल रहा है कि जिस किसी की वजह से स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट बंद हुआ है, उसे वह ढूंढ़कर ही रहेगी.
अनुपमा के कई एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि श्रुति (सुकीर्ति कांडपाल) का व्यवहार काफी बदल गया है. वह चुपचाप रहने लगी और लगातार किसी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात करती है.
अगर किसी वजह से अनुज और आध्या आते हैं, तो वह चौंक जाती हैं और फोन काट देती है. ऐसे में कुछ दर्शकों ने अनुमान लगाया कि अनु के बर्बादी के पीछे श्रुति का हाथ भी हो सकता है.
दूसरी ओर, यशदीप के बिजनेस राइवल को भी संदिग्ध माना गया था. गुलाटी ने बार-बार अनु को अपने रेस्टोरेंट में नौकरी करने का ऑफर दिया था. इस बात की प्रबल संभावना है कि बदला लेने के लिए गुलाटी ने राहुल को रिश्वत दी हो.
हैरानी की बात यह है कि श्रुति नहीं बल्कि गुलाटी ने अनु की खुशी को बर्बाद करने के लिए राहुल को रिश्वत दी थी. गुलाटी अनु और यशदीप दोनों को बर्बाद करना चाहता था.
सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता में अनु की जीत के बाद, स्पाइस एंड चटनी शुरू हो गया और काफी लोग रेस्टोंरेंट में खाने भी आए थे. ये बात उसे हजम नहीं हुई.
गुलाटी ने शुरू में अनु को अपने लिए काम करने के लिए मनाने की कोशिश की थी, जिससे उनके बिजनेस को फायदा हो. हालांकि, जब अनु ने इनकार कर दिया था, तब जाकर गुलाटी को एहसास हुआ कि स्पाइस एंड चटनी को बर्बाद करने का एकमात्र तरीका इसे बंद करना है.
इसलिए, गुलाटी ने खाने में कॉकरोच डाल दिया. क्या अनु या यशदीप को कभी पता चलेगा कि तोशु ने नहीं बल्कि गुलाटी और राहुल ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया था? आने वाले एपिसोड निश्चित रूप से कई ट्विस्ट और टर्न से भरे होने वाले हैं.