सीरियल 'अनुपमा' में दीवाली का जश्न खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सीरियल 'अनुपमा' में अनुपमा सजधज कर दीवाली मनाने के लिए तैयार हो गई है।
सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अब तक आपने देखा, अनुपमा छोटी अनु को चोट लगने से बचा लेती है। बाद में अनुपमा छोटी अनु से माफी मांगती है।
मालती का ये प्लान भी फेल हो जाता है। जिसके बाद अनुज और अनुपमा मिलकर परिवार के लिए खाना बनाते हैं।
इस दौरान रोमिल भी अनुपमा और अनुज की मदद करता है। इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में एक और ड्रामा शुरू होने वाला है।
सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, डिंपल को तपिश के साथ दीवाली मनाने की वजह से ताने सुनने को मिलने वाले हैं।
बा डिंपल को सबके सामने जलील करेगी। ऐसे में अनुपमा डिंपल की शादी तपिश के साथ करने का ऐलान कर देगी।
दीवाली के बाद परिवार के लोग डिंपल की शादी कर देंगे। दूसरी तरफ मालती एक बार फिर अनुपमा को नीचा दिखाने की नाकाम कोशिश करेगी।
सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में नया मोड़ उस समय आएगा जब वनराज अपना ही घर छोड़कर चला जाएगा। वनराज बा और बापूजी को अपेला छोड़ देगा।
वनराज खुद की मैंटल हैल्थ को ठीक करने के लिए काव्या को भी नजरअंदाज कर देगा। वनराज के जाते ही शाह हाउस में कोहराम मच जाएगा। ऐसे में अनुपमा को न चाहते हुए भी शाह हाउस की जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठानी पड़ जाएगी।
वनराज के जाने के बाद काव्या भी बर्बाद हो जाएगी। काव्या अकेले की अपने बच्चे को पालेगी। वहीं मालती की वजह से अनुपमा की ग्रहस्थी में भी आग लगने वाली है।
ऐसे में अनुपमा शाह परिवार का सहारा बनेगी। अपने परिवार का पेट पालने के लिए अनुपमा अमेरिका में वेटर का काम करने वाली है। जल्द ही सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अनुपमा अमेरिका पहुंच जाएगी।