चुकंदर और गाजर का जूस बाॅडी में इन्फ्लेमेशन कम करने में मदद करता है।
आप एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच देसी घी डालें और इसका सेवन करें। इस ड्रिंक से आपको इन्फ्लेमेशन से राहत मिलेगी।
आंवला-ऐलोवेरा जूस भी एक बहुत बेहतरीन एंटी इन्फ्लेमेटरी ड्रिंक है जो सूजन को कम करता है।
जीरा, धनिया और सौंफ का पानी इन्फ्लेमेशन को कम करने में मददगार है।
पुदीना और नींबू पानी का सेवन करें। यह गर्मी में ताज़गी देगा और इन्फ्लेमेशन को भी कम करेगा।
अनानास- नारियल और हल्दी स्मूदी एक शानदार एंटी इन्फ्लेमेटरी ड्रिंक है।
अश्वगंधा और दालचीनी का काढ़ा भी इन्फ्लेमेशन कम कर वजन घटाने में मदद करता है।
आप तुलसी और अदरक से बनी चाय का सेवन भी इन्फ्लेमेशन कम करने के लिए कर सकते हैं।
शरीर में सूजन को कम करने के लिए आप रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।
इन्फ्लेमेशन से राहत पाने के लिए आप रोजाना दो कप तक ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।